यमुना एक्सप्रेस वे भूमि घोटाला मामले में CBI ने सीबीआई के दो अफसरों के खिलाफ दर्ज किया केस
नई दिल्ली। यमुना विकास प्राधिकरण जमीन घोटाले के तहत सीबीआई ने रविवार को अपने ही दो अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पिछले साल जून में इस घोटाले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा गया था। इससे पहले इस घोटाले की जांच यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी के चेयरमैन डॉ. प्रभात कुमार कर रहे थे। इसमें दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी, जबकि अथॉरिटी के पूर्व सीईओ पीसी गुप्ता को गिरफ्तार भी किया गया था।

इनके खिलाफ हुए मामला दर्ज
सीबीआई के अधिकारी वी एस राठौर इंस्पेक्टर सीबीआई, एसीबी गाजियाबाद, एएसआई सुनिल दत्त, तहसीलदार रणवीर सिंह का नाम केस में शामिल किया गया है। इसके अलावा इस मामले में उत्तर प्रदेश के एक तहसीलदार व एक अन्य के खिलाफ भी इस मामले में केस दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications