सीबीआई की पूछताछ पर मनीष सिसोदिया के मीडिया सलाहकार ने निकाली भड़ास

नई दिल्ली। सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पास उनका बयान लेने के लिए पहुंची। सीबीआई सिसोदिया से आम आदमी पार्टी से टॉक टू अरविंद अभियान के बारे में पूछताछ करने के लिए पहुंची थी। सीबीआई सूत्रों ने मनीष सिसोदिया के घर पर छापेमारी की बात से साफ इनकार किया है, सीबीआई ने कहा है कि हम सिसोदिया के पास सिर्फ कुछ मुद्दों पर बात करने के लिए गए थे।

manish sisodia

वहीं इस खबर के बाद मनीष सिसोदिया के मीडिया सलाहकार अरुणोदय प्रकाश ने ट्वीट करके कहा कि अगर उन्हें लगता है कि सीबीआई की छापेमारी से मनीष सिसोदिया इससे डर जाएंगे और दिल्ली के स्कूलों के लिए काम करना बंद कर देंगे तो वह गलत हैं। अगले ही ट्वीट में उन्होंने कहा कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल के कार्यालय में छापेमारी की गई थी, केंद्र अपने पिंजड़े के तोते के जरिए उनके खिलाफ उठने वाली आवाज को डराना चाहती है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मीडिया सलाहकार नागेंद्र शर्मा ने ने भी इस मामले में ट्वीट करके कहा कि जब टॉक टू एके कार्यक्रम के तहत एक भी पैसा खर्च नहीं किया गया है तो इस मामले में सीबीआई का क्या काम है, एक बार फिर से पिंजड़े के तोते को उसके मालिकों ने सही जानकारी नहीं दी है। आपको बता दें कि जनवरी माह में भी सीबीआई ने सिसोदिया और अन्य लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया के जरिए टॉक टू एके अभियान के तहत अनियमितता का मामला दर्ज किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+