लालू को तो आप जानते हैं, पर क्या इनकी सालियों के नाम पता हैं?, सुनकर चौंक जाएंगे
गरीबी के अंधेरे तले अपने जीवन कि शुरुआत करने वाले लालू प्रसाद यादव बचपन में गाय-भैंस चराकर अपना दिन काटते थे और गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ाई करते थे।
नई दिल्ली। लालू यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में तमाम उतार-चढ़ाव देखे हैं। कभी इनको करिश्माई कहा गया कभी भविष्यवाणी करने वाला नेता बताया गया। एक समय में लालू गरीबों और वंचितों के हमदर्द बनकर उभरे थे। लालू के बोलने के स्टाइल से लेकर हेयर स्टाइल तक की चर्चाएं खूब होती रही हैं। लालू अपने चुटीले बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। समय के फेर ने कभी लालू का सत्ता का सुख दिया तो एक समय में इनको जेल भी जाना पड़ा। आइये नजर डालते है लालू से जुड़े महत्वपूर्ण पहलूओं पर

1973 में बने छात्रसंघ अध्यक्ष
पहली बार छात्र संघ के बने थे नेता पटना यूनिवर्सिटी में अपनी पढ़ाई के दौरान 1971 में लालू छात्र संघ चुनाव हिस्सा रहे और छात्र संघ के महासचिव चुन लिए गए। फिर 1973 में लालू प्रसाद यादव पटना यूनिवर्सिटी छात्र यूनियन के अध्यक्ष बने।

लालू ने एलएलबी की है
बहुत लोगों का ऐसा मानना हो कि लालू कम पढ़े लिखे है लेकिन ऐसा नहीं है लालू प्रसाद ने राजनीति शास्त्र में एमए किया है और एलएलबी भी की है। पढ़ाई के दौरान वो वेटरनरी कॉलेज में क्लर्क का भी कर चुके हैं।

लालू बने थे सबसे कम उम्र के सांसद
लालू प्रसाद यादव पहली बार जब 1977 में लोकसभा सांसद बने थे तब उनकी उम्र 29 साल की थी। उस समय वह सबसे कम उम्र में सांसद बनने वाले नेता थे।

पेड़ के नीचे लगाते थे अदालत
संकर्षण ठाकुर की किताब 'द मेकिंग ऑफ लालू यादव, द अनमेकिंग ऑफ बिहार" के मुताबिक लालू पेड़ के नीचे अदालत लगाया करते थे ऐसा पहले किसी अन्य मुख्यमंत्री ने नहीं किया था।

लालू ने किया है फिल्मों में काम
राजनीति के दिग्गज लालू प्रसाद यादव बड़े पर्दे पर भी काम कर चुके हैं। उन्होंने ने मूवी 'पदमश्री लालू प्रसाद यादव' में अतिथि कलाकार की भूमिका निभाई थी।

लालू की उम्र भी है रहस्य
लालू प्रसाद यादव की असली उम्र उनको खुद भी पता नहीं है यह अभी भी रहस्य है। लालू के उम्र की गणना उनके स्कूली सर्टिफिकेट के आधार पर की जाती है। लालू अपने असली जन्म दिन को लेकर श्योर नहीं हैं।

लालू ने कराया था लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार
जब बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी रथयात्रा के तहत बिहार पहुंचे थे उस समय लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री थे। 23 सितंबर 1990 को लालू प्रसाद यादव ने लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार करवाया था। जिसके बाद से लालू को मुस्लिमों का खूब समर्थन मिला।

जेपी ने रखा था लालू की बेटी का नाम
जेपी आंदोलन के अगुवा जयप्रकाश नारायण ने खुद लालू प्रसाद यादव की बेटी का नाम मीसा भारती रखा था। अभी मीसा के ऊपर भी कई आरोप लगे हैं।

लालू नहीं लड़ सकते चुनाव
लालू प्रसाद 900 करोड़ से ऊपर के चारा घोटाले में दोषी पाए गए है। इस मामले में वो जेल भी जा चुके है जिसके बाद से वो किसी तरह का चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हैं।












Click it and Unblock the Notifications