सिसोदिया के घर पर CBI का छापा: अनुराग ठाकुर बोले- 'जनता को मूर्ख ना समझें केजरीवाल'
नई दिल्ली, 19 अगस्त: सीबीआई ने आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास सहित दिल्ली-एनसीआर में 21 स्थानों पर छापे मारे हैं। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन जब भ्रष्टाचार में जेल गए आपने (अरविंद केजरीवाल) तब भी उनको बर्ख़ास्त नहीं किया। वह कहते हैं उनकी याददाश्त चली गई। एक्साईज मंत्री एक्सक्यूज मंत्री तो बन गए हैं, लेकिन मैं आशा करता हूं कि कहीं उनकी भी याददाश्त न चली जाए।

'भ्रष्टाचारी जितना मर्जी ईमानदारी का चोला पहन ले, वह भ्रष्टाचारी ही रहता है'
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचारी जितना मर्जी ईमानदारी का चोला पहन ले, वह भ्रष्टाचारी ही रहता है। जिस दिन सीबीआई को जांच दी उसी दिन शराब नीति वापस ली। अगर शराब नीति में कोई घोटाला नहीं था तो उसको वापस क्यों लिया? यह शिक्षा नहीं शराब की बात हो रही है। जनता को मूर्ख न समझे। बीजेपी सांसद परवेश वर्मा ने एक्साइज पॉलिसी मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर सीबीआई के छापे पर बोलते हुए कहा, "इसके लिंक तेलंगाना से जुड़े हुए हैं। होटल बुक किए गए, रेस्तरां मनीष सिसोदिया सौदों को तोड़ने के लिए गए ... मुझे लगता है कि 10-15 प्राइवेट खिलाड़ी हैं, सरकार के लोग और मनीष सिसोदिया।
दिल्ली समेत 7 राज्यों में 21 जगहों पर तलाशी की जा रही है
Recommended Video

बता दें, आबकारी नीति मामले में दिल्ली समेत 7 राज्यों में 21 जगहों पर तलाशी की जा रही है। मनीष सिसोदिया समेत 4 लोकसेवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''हम सीबीआई का स्वागत करते हैं। प्रधानमंत्री जी के पास सीबीआई के अलावा ईडी और आईटी भी है, उनका भी स्वागत करते हैं। पहली बार सीबीआई का मामला दर्ज़ नहीं हुआ है। सीबीआई के छापे पहले भी हुए हैं, मगर सवाल ये है कि इनको मिला क्या? अगर किसी भी मामले में कुछ मिला हो तो बताएं।












Click it and Unblock the Notifications