ओरिएंटल बैंक में 109 करोड़ के फ्रॉड मामला: CBI ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के दामाद से की पूछताछ

नई दिल्ली। ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में 109 करोड़ रुपये के कथित फर्जीवाड़े को लेकर सीबीआई ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के दामाद गुरपाल सिंह से पूछताछ की है। सीबीआई ने गुरपाल सिंह के साथ-साथ सिंभौली शुगर्स लिमिटेड के पूर्व सीईओ जीएसजी राव से भी पूछताछ की है। ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने सिम्भौली शुगर मिल के निदेशकों के खिलाफ 109 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। प्रवर्तन निदेशालय ने भी सिम्भौली शुगर्स लिमिटेड को लेकर बैंक फ्रॉड का केस दर्ज किया है। साथ ही ईडी ने बैंक से कहा है कि मामले को लेकर अतिरिक्त दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएं।

ओरिएंटल बैंक में 109 करोड़ के फ्रॉड मामला: CBI ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के दामाद से की पूछताछ

सीबीआई ने सिंभौली शुगर्स लिमिटेड, उसके चेयरमैन गुरमीत सिंह मान, डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गुरपाल सिंह और अन्य के खिलाफ 97.85 करोड़ रुपए की कथित बैंक कर्ज धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि गुरपाल सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के दामाद हैं। ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में 109 करोड़ रुपये के कथित फ्रॉड के मामले में सीबीआई ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के दामाद गुरपाल सिंह से पूछताछ की है। सीबीआई ने गुरपाल सिंह के साथ-साथ सिंभौली शुगर्स लिमिटेड के पूर्व सीईओ जीएसजी राव से भी पूछताछ की है।

देश की सबसे बड़ी चीनी मिलों में से एक सिंभौली शुगर्स लिमटेड में हुए फर्जीवाड़े की सीबीआई जांच कर रही है। सीबीआई ने कंपनी के सीईओ जी एस सी राव, सीएफओ संजय तापड़िया, एक्जक्यूटिव डायरेक्टर गुरसिमरन कौर मान और पांच गैर-कार्यकारी निदेशकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पहला मामला 97.85 करोड़ रुपए का है जिसे 2015 में फ्रॉड घोषित कर दिया गया। दूसरा कॉरपोरेट लोन का मामला 110 करोड़ का है। बैंक के मुताबिक सिंभौली शुगर्स ने पिछला लोन चुकाने के नाम पर 2015 में 110 करोड़ रुपये का फिर से लोन लिया। यह घोटाला 200 करोड़ रुपए से अधिक का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+