सुशांत केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच करेंगे AIIMS के चार स्पेशलिस्ट, 'टाइम ऑफ डेथ' पर राज बरकरार

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से ही सीबीआई ने सुशांत सुसाइड केस की जांच शुरू कर दी है। सीबीआई मुंबई पुलिस की ओर से इकट्ठा किए गए सबूतों और दस्तावेजों की जांच फिर से करेगी, ताकी सच को सामने लाया जाके। इस बीच सीबीआई ने दिल्ली एम्स के चार डॉक्टरों की एक टीम बनाई है, जो सुशांत के पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच करेंगे। साथ ही उस पर विचार करके अपनी राय देंगे। जिसके आधार पर सीबीआई सुशांत केस के तह तक पहुंचेगी।

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput के PM Report की होगी जांच, CBI ने बनाई AIIMS Doctors की टीम | वनइंडिया हिंदी
    डॉ. सुधीर करेंगे लीड

    डॉ. सुधीर करेंगे लीड

    जानकारी के मुताबिक सीबीआई जल्द सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट डॉक्टरों की टीम को भेजेगी। इसमें कुछ केमिकल रिपोर्ट भी शामिल हैं। इस टीम को डॉक्टर सुधीर गुप्ता लीड कर रहे हैं। जल्द ही वो अपनी टीम के साथ दिल्ली से मुंबई जाएंगे। साथ ही जरूरी जांच में सीबीआई टीम की मदद करेगी। डॉ. सुधीर AIIMS में फॉरेंसिक डिपार्टमेंट के प्रमुख हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे, सुनंदा पुष्कर, शीना बोरा हत्याकांड, जेसिका लाल हत्याकांड समेत कई अहम केस में उन्होंने जांच की थी।

    ऑटोप्सी रिपोर्ट पर कई सवाल

    ऑटोप्सी रिपोर्ट पर कई सवाल

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक डॉ. सुधीर गुप्ता ने ऑटोप्सी रिपोर्ट पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की ऑटोप्सी रिपोर्ट पर टाइम स्टॉम्प नहीं था, ऐसे में पुलिस को डॉक्टरों से दूसरा ओपिनियन लेना चाहिए था, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने ऐसा नहीं किया। उनके मुताबिक किस वजह से डॉक्टरों ने टाइम स्लॉट खाली छोड़ा है, इसका जवाब उन्हें देना होगा। उन्होंने बताया कि 23 को उन्हें फाइलें दी जाएंगी, जिसकी जांच में कम से कम तीन से चार दिन लगेंगे। वो 27 को अपनी टीम के साथ मुंबई जाएंगे।

    सबसे पहले वकील ने उठाए थे सवाल

    सबसे पहले वकील ने उठाए थे सवाल

    कुछ दिन पहले ही सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत की जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट मुझे देखने को मिली है, उसमें टाइम ऑफ डेथ नहीं है, यानी कितने बजे सुशांत की मौत हुई इसका कोई जिक्र ही नहीं है। उनके मुताबिक टाइम ऑफ डेथ बहुत महत्वपूर्ण है, इसी से स्पष्ट हो सकता है कि उन्हें मार के लटकाया गया या लटककर मरे। ऐसे में मुंबई पुलिस और कूपर अस्पताल को इसका जवाब देना होगा।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+