लैंड फॉर जॉब घोटाला: लालू परिवार के खिलाफ CBI ने दाखिल की चार्जशीट, DCM तेजस्वी यादव का भी नाम शामिल
सीबीआई ने लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में चार्जशीट दाखिल की है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में आरोप पत्र दाखिल किया है। आरोप पत्र में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और कंपनियों सहित कई अन्य लोगों के नाम आरोपी के तौर पर शामिल किए गए हैं। कई अन्य लोगों के नाम आरोपी के तौर पर शामिल हैं।
नौकरी के बदले जमीन घोटाले से संबंधित मामले में पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और कई अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है।

CBI ने अदालत को बताया कि पहले से ही आरोप पत्र दायर होने के बावजूद मामले में एक नया आरोप पत्र दायर किया गया है क्योकि कथित मामला एक अलग कार्यप्रणाली के साथ किया गया है।
दरअसल, मामला 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे। सीबीआई ने आरोप लगाए हैं कि जो जमीनें ली गई थी वो राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती के नाम पर ली गई। इस मामले को लेकर लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी से पूछताछ हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications