CBI रिश्वत केस: DSP देवेंद्र कुमार को 7 दिन की CBI हिरासत में भेजा गया

नई दिल्ली। मीट व्यवसायी मोइन कुरैशी मामले में सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए अपने ही एक अफसर डिप्टी एसपी देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया था जिन्हें आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने देवेंद्र कुमार को 7 दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। जबकि सीबीआई ने देवेंद्र कुमार की 10 दिनों की कस्टडी की मांग की थी।

bribery case: CBI seeks 10 days remand of CBI Dy SP Devender Kumar

सुनवाई के दौरान कोर्ट के समक्ष सीबीआई ने कहा कि देवेंद्र कुमार के ऑफिस और आवास पर छापेमारी के बाद कई संदिग्ध दस्तावेज और सबूत पाए गए थे। डिप्टी एसपी देवेंद्र कुमार को मोइन कुरैशी से संबंधों होने के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। देवेंद्र कुमार ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को गैरकानूनी करार देते हुए इसे खत्म करने के लिए याचिका दाखिल की थी।

राकेश अस्थाना भी पहुंचे हाईकोर्ट

दूसरी तरफ, राकेश अस्थाना ने भी दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका देते हुए सीबीआई द्वारा दर्ज किए गए एफआईआर को रद्द करने की मांग की है। अस्थाना द्वारा दायर की गई याचिका में ये भी कहा गया है कि उनके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाए जाएं। अस्थाना ने अपनी गिरफ्तारी पर भी रोक लगाने को लेकर कोर्ट में अर्जी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+