CBI ने घूसखोरी के आरोप में ज्वाइंट ड्रग कंट्रोलर को हिरासत में लिया
नई दिल्ली, 21 जून। सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन के ज्वाइंट ड्रग कंट्रोलर को सीबीआई ने हिरासत में लिया है। सीबीआई ने इसके साथ ही प्राइवेट कंपनी के डायरेक्टर को भी हिरासत में लिया है। डायरेक्टर पर आरोप है कि उन्होंने 4 लाख रुपए की ज्वाइंट ड्रग कंट्रोलर को घूस दी थी। सीबीआई ने बायकॉम बायोलॉजिक्स लिमिटेड कंपनी के असोसिएट वाइस प्रेसिडेंट और 3 अन्य के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। कंपनी के संस्थापक किरन मजूमदार शॉ ने दावा किया है कि घूस की रकम एक इंसुलिन इंजेक्शन को मंजूरी देने के लिए दी गई थी। वहीं मजूमदार के आरोपों को बायोकॉम ने खारिज किया है। सीबीआई ने ज्वाइंट ड्रग कंट्रोलर के पद पर तैनात ई ईश्वर रेड्डी को गिरफ्तार किया है। वह नई दिल्ली स्थित सीडीएससी के मुख्यालय में तैनात थे। इसके अलावा दिनेश दुआ जोकि डायरेक्टर ऑफ सिनर्जी नेटवर्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड हैं, उन्हें भी सीबीआई ने हिरासत में लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार सीबीआई की टीम ने अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। अधिकारी पर रिश्वत लेने का आरोप लगा था, जिसके बाद सीबीआई ने यह कार्रवाई की है। सीबीआई ने बिचौलिए के साथ आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने अधिकारी को मधुमेह के इंजेक्शन के अनुकूल रिपोर्ट देने के लिए 9 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी, जिसके बाद इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी। हालांकि बायोकान की ओर से अभी तक इस मामले में कुछ नहीं कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications