बंगाल: अभिषेक बनर्जी के करीबी के यहां CBI की छापेमारी, जारी हुआ लुकआउट नोटिस
Cattle Smuggling Case: केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की है। इसमें दो छापेमारी तो मवेशी तस्करी के मामले में हुई, जबकि एक कोयला तस्करी के। जिसमें तृणमूल यूथ कांग्रेस के महासचिव विनय मिश्रा का भी नाम शामिल है। विनय मिश्रा ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी के करीबी हैं। वो काफी वक्त से फरार चल रहे, जिस वजह से सीबीआई ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया है।

Recommended Video
जानकारी के मुताबिक पशु तस्करी मामले के तार कोलकाता के कई व्यवासियों और नेताओं से जुड़े हैं। इसी संबंध में सबूत जुटाने के लिए सीबीआई की टीम ने गुरुवार सुबह कई जगहों पर छापेमारी की। वहीं सीबीआई की एक टीम तृणमूल यूथ कांग्रेस के महासचिव विनय मिश्रा के परिसर में भी पहुंची और दस्तावेज खंगाले। कई बार नोटिस के बाद भी विनय मिश्रा सीबीआई के सामने नहीं पहुंचे, जिस वजह से उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।
BSF अधिकारी हो चुके हैं गिरफ्तार
बांग्लादेश और भारत सीमा पर बड़े पैमाने पर पशुओं की तस्करी होती है, लेकिन मामला तब चर्चा में आया जब 21 सितंबर को सीबीआई की कोलकाता शाखा ने इसमें केस दर्ज किया। इस केस में बीएसएफ की 36वीं बटालियन के पूर्व कमांडेंट सतीश कुमार का भी नाम शामिल था। नवंबर में सीबीआई ने उनसे काफी देर तक इस मामले में पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की वजह से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सतीश कुमार वर्तमान में छत्तीसगढ़ में तैनात हैं और उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी और धारा 7, 11 और 12 भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है। छापेमारी के बाद ही उनके कोलकाता स्थित घर को भी सील किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications