रंजीत सिंहा ने 'बलात्कार संबंधी' टिप्पणी के लिए खेद जताया

सिन्हा ने दुष्कर्म की तुलना खेलों में सट्टेबाजी से करने वाले एक दिन पहले दिए अपने विवादास्पद बयान पर कहा, "यदि मेरे टिप्पणी से किसी को दुख पहुंचा है तो मुझे खेद है। यह अनजाने में और अनायास की गई टिप्पणी थी।"
यह ध्यान देने योग्य है कि बुधवार को 'सट्टेबाजी और खेलों में व्याप्त भ्रष्टाचार' पर बोलते हुए उन्होने कहा था कि '"यदि हम सट्टेबाजी को वैध कर देते हैं तो इसमें गलत क्या है? क्या हमारे पास सट्टेबाजी रोकने के लिए प्रवर्तन एजेंसिया हैं?
यदि आप सट्टेबाजी पर रोक को लागू नहीं सकते, तो यह उसी तरह है जैसे यदि आप दुष्कर्म रोक नहीं सकते, तो इसका आनंद लीजिए।" महिला आयोग ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए रंजीत सिंहा के खिलाफ नोटिस जारी की है।


Click it and Unblock the Notifications
