Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सीबीआई ने डीआईजी द्वारा सरकारी वकील को थप्पड़ मारने के आरोपों पर जांच शुरू की

नई दिल्ली। सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव राजिंदर कुमार से संबंधित एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने में देरी के लिए अपने सरकारी वकील को एक डीआईजी अधिकारी द्वारा थप्पड़ मारने के आरोपों की तथ्यात्मक जांच शुरू कर दी है। यह मुद्दा एक अदालत की सुनवाई में सामने आया था, उस दौरान सरकारी वकील सुनील वर्मा ने बताया कि उन्होंने उप महानिरीक्षक (डीआईजी) राघवेंद्र वत्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कोर्ट ने 19 अक्टूबर को डीआईजी को तलब किया है।

CBI

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के प्रवक्ता आर के गौड़ ने बताया कि मामले की तथ्यात्मक जांच के लिए इन्क्वारी स्थापित की गई है। सूत्रों ने बताया कि डीआईजी वत्स ने 8 अक्टूबर को अपने वरिष्ठों को सरकारी वकील वर्मा के खिलाफ कथित दुर्व्यवहार, काम के प्रति अरुचिकर रवैया, कार्यालय से अनुपस्थिति की एक आधिकारिक शिकायत दी थी। अगले दिन वर्मा डीआईजी के कार्यालय में आए, जहां उन्होंने वत्स के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद उन्हें वहां मौजूद अन्य अधिकारियों द्वारा ले जाया गया था।

cbi

सूत्रों ने दावा किया कि लोधी कॉलोनी पुलिस स्टेशन में वर्मा द्वारा दी गई शिकायत में घटना का विवरण बिल्कुल अलग दिया गया था। सरकारी वकील ने अपनी शिकायत में कहा था कि उन्होंने 9 अक्टूबर को लगभग 10.30 बजे भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के डीआईजी कार्यालय का दौरा किया, जहां अधिकारी ने उन्हें चेहरे पर घूंसा मारा और बैठने और बात करने के लिए कहा।

cbi

वर्मा के अनुसार डीआईजी ने भ्रष्टाचार के मामले में केजरीवाल के निजी सचिव राजेन्द्र कुमार के खिलाफ आरोप तय करने में देरी के लिए उन्हें मुक्का मारा। राजेन्द्र कुमार के खिलाफ 12 करोड़ के घोटाले का केस चल रहा है और एजेंसी ने कुमार के खिलाफ लगभग चार साल पहले चार्जशीट दायर की थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+