सारदा घोटाले में टीएमसी सांसद शृंजॉय बोस को सीबीआई ने गिरफ्तार किया
कोलकाता। सारदा चिट फंड़ घोटाले के तार धीरे-धीरे पश्चिम बंगाल के सांसदों तक पहुंचने लगे हैं। पांच घंटों की मैराथन पूछताछ के बाद सीबीआई ने टीएमसी सांसद श्रृंजॉय बोस को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्रृंजॉय घोस की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए यह बड़ा झटका है।

सीबीआई के सूत्रों की मानें तो बोस के बाद कई नेताओं पर शिकंजा कस सकता है। वहीं कुछ ही दिनों पहले ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर सीबीआई के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कहा था कि पश्चिम बंगाल की सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले वरिष्ठ पत्रकार ललित पत्ताजोशी को भी सीबीआई ने छापेमारी की थी । सीबीआई को शक है था कि उन्होंने सारदा चिट फंड घोटाले में आरोपी सुभांकर नायक से उनके करीबी संबंध थे। सुभांकर नायक को कुछ दिनों पहले ही सीशोर ग्रुप के घोटाले के आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने पत्रकार के घर कई दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया साथ ही नेपल्ली में स्थिन उनके आलीशान घर को भी सीज कर दिया है।
सीबीआई के सूत्रों की माने तो नायक पर सीशोर ग्रुप के साथ मिलकर नामी लोगों को प्रभावित करने का आरोप है। इनमें आईएस, आईपीएस अधिकारियों सेमेत कई नेता व व्यापारिक घराने भी हैं। सीबीआई अधिकार का कहन है कि, पूछताछ के दौरान हमे पता चला कि नायक पत्ताजोशी के साथ गहरे संबंध हैं। नायक का कहना है कि वह रुपयों के लेन-देन में पत्ताजोशी की मदद करता था। पत्ताजोशी और नायक के बैंक खाते की भी जांच की जा रही है। हालांकि पत्ताजोशी ने इस बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications