सीबीआई ने धर दबोचे जानवरों की खाल और अंग तस्करी करने वाले दो तस्कर
नई दिल्ली। सीबीआई ने जानवरों की खाल के अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। एएनआई के ट्वीट के मुताबिक, इसमें दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चीते की दो खाल, खोपड़ी सहित उसके शरीर के कुछ अन्य हिस्से भी ज़ब्त किए गए हैं। इन सभी का वज़न 34 किलोग्राम बताया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करते थे तस्करी
बिजनेस स्टैंडर्ड की एक खबर में साफ है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तस्कीर करने वाले ये लोग शेर, चीता व अन्य जानवरों की खाल व अंग दिल्ली में लाकर किसी को बेचते थे। इसकी खबर सीबीआई को लगी तो उसने इन दोनों का रंगे हाथों धर दबोचा। इनमें से एक का नाम पन्नालाल है और वह पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी का निवासी है। जबकि दूसरा हरियाणा में समालखा निवासी अनिल है।
गिरोह में हो सकते हैं कई अन्य
इन दोनों को लिबासपुर के पास से अरेस्ट किया गया है। ये लोग जिस वाहन से खालें ले जा रहे थे उसी में चीते की हड्डियां और अन्य अंग भी बरामद हुए हैं। इस मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है। इस गिरोह के अन्य लोगों की पुलिस जानकारी जुटा रही है।
पुलिस इंक्वॉयरी में कुबूला जुर्म
पुलिस इंक्वॉयरी में दोनों तस्करों ने बताया कि वे विदेश में जानवरों की खाल तस्करी करते हैं। ऐसा वे कई वर्षों से कर रहे हैं। इन दोनों के खिलाफ वन्य जीव प्रोटेक्शन अधिनियम व अन्य आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया।












Click it and Unblock the Notifications