NDMC के टैक्स इंस्पेक्टर सहित 2 लोगों को रिश्वत लेते CBI ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एनडीएमसी के टैक्स इंस्पेक्टर राजीव चंदोक के साथ दो लोगों को पचास हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार किया है। एनडीएमसी के टैक्स इंस्पेक्टर राजीव प्रोपर्टी टैक्स के एक मामले को रफा-दफा करने के लिए घूस के पैसे ले रहे थे। इसी वक्त सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आगे की छानबीन की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications