CBI ने एक पत्रकार और पूर्व नौसेना कमांडर को किया अरेस्‍ट, विदेशों को सप्‍लाई कर रहे थे खूफिया जानकारी

सीबीआई ने स्‍वतंत्र पत्रकार और उसके सहयोगी साथी जो नेवी का पूर्व कमांडर है उसे विदेशों में खूफिया जानकारी देने और जासूसी करने के आरोप में अरेस्‍ट किया गया है।

cbi

सीबीआई ने बुधवार को एक पत्रकार और उसके सहयोगी को विदेशों के साथ संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने जिस पत्रकार को अरेस्‍ट किया है वो स्वतंत्र पत्रकार विवेक रघुवंशी है उसका सहयोगी नौसेना का पूर्व कमांडर आशीष पाठक हैं ये दोनों कथित तौर पर रक्षा मामलों पर संवेदनशील सूचनाएं एकत्र करने और उन्हें विदेशी खुफिया एजेंसियों को देते थे, इसी आरोप में सीबीआई ने दोनों को गिरफ्तार किया है।

छह दिन की हिरासत में भेजा गया

सीबीआई अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रघुवंशी और पाठक को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें एजेंसी की छह दिन की हिरासत में भेज दिया।

गोपनीय दस्तावेज हुए बरामद

सीबीआई के एक प्रवक्ता के अनुसार उन पर यह भी आरोप है कि पत्रकार और उसका सहयोगी जो की पूर्व-नौसेना कमांडर है और वर्तमान में एक निजी फर्म के साथ काम कर रहा हैं उसके पास भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों से संबंधित गोपनीय दस्तावेज थे।

सीबीआई ने स्‍पेशल सेल से ले ली थी ये जांच

सीबीआई ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से पिछले दिनों जांच अपने हाथों में ले ली थी। जो पिछले साल सितंबर से रघुवंशी की निशानदेही पर थी। सीबीआई को सूचाना था कि कुछ भारतीय पत्रकार इस तरह की जानकारी एकत्र कर रहे हैं और विदेशी खुफिया एजेंसियों को दे रहे हैं। ये वो खूफिया जानकारियां थी जो भारत के मित्र देशों के साथ भारज के साथ संबंध बिगाड़ने की क्षमता रखता है।

भारत के मित्र देशों से संबंध खराब कर सकती थी ये खूफिया जानकारियां

स्पेशल सेल ने सलाह दी थी कि एक पत्रकार अवैध रूप से सशस्त्र बलों की भविष्य की खरीद के बारे में संवेदनशील डिटेल इकट्ठा कर रहा था जो हमारे देश की वर्गीकृत संचार/ राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित सूचनाओं की रणनीतिक तैयारियों और सामरिक और राजनयिक वार्ता के विवरण को प्रकट करता है। भारत अपने मित्र देशों के साथ, जो उनके साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को खराब कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+