वीडियो में देखें चमत्कार: 3 साल की बच्ची पर चढ़ गये कार के दोनों टायर फिर भी जिंदा
नासिक। जाको राखे साईयां मार सके ना कोय। यह कहावत नासिक के इस तीन साल की बच्ची पर सटीक बैठती है जो मौत के करीब जाकर जादुई तरीके से वापस आ गयी। जी हां हादसा ऐसा था जिसे जानकर आप सन्न जाएंगे और आपको यकीन नहीं होगा। पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। आईए आपको घटना के बारे में बताते हैं। 3 साल की एक मासूम बच्ची अपनी मां के पीछे-पीछे सड़क पर निकल आई।
बच्ची जैसे ही सड़क पर आई तभी वहां एक खड़ी कार चल पड़ी। जबतक कार ड्राइवर कुछ समझ पाता और ब्रेक लगाता तबतक कार के टायर बच्ची पर चढ़ गये। इसके बाद वहां भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने कार वाले को रोक लिया। हादसे के बाद बच्ची को हॉस्पिटल ले जाया गया। हादसे के बारे में बात करने पर बच्ची की मां ने बताया कि बच्ची के पेट में खून जमा हो गया था। डॉक्टरों ने उसका एक्स-रे किया है और अब बच्ची ठीक है।
डॉक्टरों ने आठ महीने तक उसका एक्स-रे और चेकअप कराने का निर्देश दिया है। हालांकि कार के ड्राइवर ने पहले तो बच्ची का इलाज कराने से मना करता रहा लेकिन लोगों के काफी दबाव के बाद वो इलाज के लिए राजी हुआ।












Click it and Unblock the Notifications