Cash for Query: महुआ मोइत्रा पर आरोपों को लेकर JDU सांसद का बयान, कहा- द्रौपदी के चीर-हरण के कारण महाभारत
टीएम सांसद महुआ मोइत्रा पर लगे आरोपों की जांच कर रही एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर जदयू सांसद ने 500 पेज की रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि पूरी रिपोर्ट उन्होंने नहीं पढ़ी है। लेकिन उन्होंने दावे के साथ कहा कि समिति में उनकी बात सुनी नहीं गई। वहीं मोइत्रा ने भी इसको लेकर बयान दिया। उन्होंने संसदीय आचार समिति के अध्यक्ष विनोद सोनकर को 'बेचारा' कहा है।
जदयू के सांसद गिरिधारी यादव ने बृहस्पतिवार (09) नवंबर को एथिक्स कमेटी की जांच रिपोर्ट को लेकर कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि संसदीय आचार समिति की 500 पेज की रिपोर्ट मिली है, लेकिन इस पर कोई चर्चा नहीं हुई। वहीं दानिश अली ने कहा कि उन्होंने इसे अभी तक नहीं पढ़ा है। लेकिन लोकसभा आचार समिति आज शाम 4 बजे तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा पर संसद के निचले सदन से निष्कासन की सिफारिश करने वाली 500 पन्नों की रिपोर्ट को अपनाने के लिए बैठक कर रही है।

इस बीच पैनल के सदस्य, जद (यू) सांसद गिरिधारी यादव ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। सदस्यों के बीच रिपोर्ट पर चर्चा को लेकर यादव ने आगे कहा, "यह नियमों का घोर उल्लंघन है। समिति के सदस्यों के बीच केवल जिरह की गई है। आपको पैनल के सदस्य के साथ चर्चा के लिए बैठक करनी चाहिए थी। उनके पास बहुमत है और इसलिए वे कुछ भी कर सकते हैं।"
जदयू सांसद ने महुआ मोइत्रा को अपना समर्थन देते हुए महाभारत का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "द्रौपदी के चीर-हरण के कारण ही महाभारत हुआ था।"












Click it and Unblock the Notifications