गाजीपुर केस में अफवाहों पर सख्ती: कांग्रेस-सपा मीडिया हैंडल्स के खिलाफ केस दर्ज, जानिए पूरा मामला

Ghazipur Ganga Case: गाजीपुर में एक लड़की की मौत के बाद मामला अब सिर्फ जांच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों ने इसे और ज्यादा संवेदनशील बना दिया है। इसी को लेकर अब पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है और कुछ प्रमुख सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल, पुलिस का कहना है कि लड़की के कथित यौन उत्पीड़न और हत्या को लेकर इंटरनेट पर कई भ्रामक दावे किए जा रहे थे। इन दावों ने गांव में तनाव बढ़ा दिया, जिससे माहौल बिगड़ने लगा। इसी वजह से पुलिस ने कांग्रेस के @INDIndia और समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल @mediacellsp के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ghazipur-ganga-case

Ghazipur Ganga Case Update: पूरा मामला क्या है?

15 अप्रैल को ज़मानिया-धरमरपुर पुल के पास पुलिस को एक चप्पल, मोबाइल फोन और तौलिया मिला था। इसके बाद नदी से लड़की का शव बरामद हुआ। परिवार ने आरोप लगाया कि लड़की के साथ गलत काम हुआ और उसकी हत्या की गई है।

परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने नियमों के तहत पोस्टमॉर्टम कराया। फिर 19 अप्रैल को लड़की के पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया। इस मामले में हरिओम पांडे नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया जा चुका है और जांच अभी जारी है।

पुलिस का कहना है कि जांच अपनी प्रक्रिया में चल रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अधूरी और गलत जानकारी से हालात बिगड़ सकते हैं। इसी आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

घटना के बाद गांव में तनाव भी देखने को मिला। 22 अप्रैल को जब समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा, तो वहां पथराव हो गया। इस घटना में पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हुए।

इस हमले के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, समाजवादी पार्टी के नेताओं ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि असली दोषियों को बचाया जा रहा है और इसे एक खास सामाजिक समूह पर हमला बताया।

आने वाले दिनों में यह मामला और राजनीतिक रंग ले सकता है, क्योंकि 29 अप्रैल को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष के नेतृत्व में एक और दौरे की घोषणा की गई है। दिलचस्प बात यह है कि उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी उत्तर प्रदेश में कार्यक्रम तय है।

Ghazipur Ganga Case: अखिलेश ने UP सरकार पर लगाया 'पीड़ित परिवार का बयान बदलाने' का आरोप, हाथरस केस से की तुलना
Ghazipur Ganga Case: अखिलेश ने UP सरकार पर लगाया 'पीड़ित परिवार का बयान बदलाने' का आरोप, हाथरस केस से की तुलना
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+