कांग्रेस नेता शेख हुसैन के खिलाफ FIR दर्ज, पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का किया इस्तेमाल
महाराष्ट्र कांग्रेस नेता शेख हुसैन के खिलाफ नागपुर के गिट्टीखदान पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज किया गया है।
नागपुर, 15 जून : महाराष्ट्र कांग्रेस नेता शेख हुसैन के खिलाफ नागपुर के गिट्टीखदान पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र पुलिस ने पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में शेख हुसैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Recommended Video
मंगलवार रात धारा-294 (अश्लील कृत्य और गाने) और 504 आईपीसी (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
शेख हुसैन बोले- सिर्फ पार्टी के लिए बात की
शेख हुसैन ने कहा कि मैंने पीएम पर कोई व्यक्तिगत हमला नहीं किया है, अपने भाषण में केवल एक मुहावरे का इस्तेमाल किया है। मैंने सिर्फ पार्टी के पक्ष में बात की है। मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा है जिसके लिए मुझे खेद है या इसके लिए मुझे माफी मांगने की जरूरत है। मैं किसी भी परिणाम का सामना करने के लिए तैयार हूं।
राहुल गांधी आज भी ईडी के सामने हुए पेश
राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर शेख हुसैन ने पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को बुधवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। यह लगातार तीसरा दिन होगा जब राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ की जाएगी। मंगलवार को भी राहुल गांधी से करीब 8 घंटे तक पूछताछ की।
ईडी का दुरुपयोग कर रही केंद्र सरकार
इससे पहले सोमवार को राहुल गांधी पहली बार ईडी के समक्ष पेश हुए थे। पहले दिन उन्हें करीब 10 घंटे ईडी के दफ्तर में बिताने पड़े थे। ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध जारी है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार ईडी का दुरुपयोग कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications