सबरीमाला मामले में इस एक्टर ने दिया विवादित बयान, कहा- मंदिर में घुसने वाली महिलाओं के दो टुकड़े कर देना चाहिए
कोच्चि। सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री पर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सुनाए गए फैसले के बाद कुछ लोग इसके समर्थन में हैं तो कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। अब इस फैसले का विरोध करते हुए मलयालम सिनेमा के अभिनेता कोल्लम तुलसी भी सामने आ गए हैं। उन्होंने एक विवादित बयान दिया है। तुलसी ने कहा है कि सबरीमाला मंदिर में आने वाली महिलाओं के दो टुकड़े कर देने चाहिए।

तुलसी ने यह बयान बीजेपी द्वारा आयोजित एक मार्च में दिया। आपको बता दें कि यह मार्च सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ निकाला गया था जिसमें हर उम्र की महिलाओं को सबरीमाला मंदिर में जाने की अनुमति दी गई थी। जानकारी के मुताबिक अभिनेता कोल्लम तुलसी ने कहा, 'सबरीमाला मंदिर आने वाली महिलाओं के आधे टुकड़े कर दिए जाने चाहिए।
Women coming to #Sabarimala temple should be ripped in half. One half should be sent to Delhi and the other half should be thrown to Chief Ministers office in Thiruvananthapuram: Actor Kollam Thulasi, in Kollam #Kerala. pic.twitter.com/r4cL72mzJm
— ANI (@ANI) October 12, 2018
एक टुकड़ा दिल्ली भेज दिया जाना चाहिए तो दूसरा हिस्सा तिरुवनंतपुरम में स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में फेंक दिया जाना चाहिए।' उनके इस बयान के बाद हर तरफ लोग इसकी निंदा कर रहे हैं। पुलिस ने इस संबंध में तुलसी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि तत्कालीन चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने 28 सितंबर को 4:1 के बहुमत से दिए फैसले में कहा था कि मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी लगाना लैंगिक भेदभाव है और यह परंपरा हिंदू महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन करती है। दीपक मिश्रा ने कहा था कि धर्म मूलत: जीवन शैली है जो जिंदगी को ईश्वर से मिलाती है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले मंदिर में 10 से 50 उम्र की महिलाओं का मंदिर में प्रवेश करने पर प्रतिबंध था।
Police has registered case against actor Kollam Thulasi for his speech at a #sabrimalaverdict protest rally yesterday. He had said Women coming to #Sabarimala temple should be ripped in half. One half should be sent to Delhi and other half should be thrown to CM office #Kerala pic.twitter.com/t6zhyrPMzZ
— ANI (@ANI) October 13, 2018












Click it and Unblock the Notifications