सिंगर हनी सिंह पर उनकी पत्नी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, दर्ज कराया केस
नई दिल्ली, अगस्त 03: रैपर और सिंगर 'यो यो हनी सिंह' के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। शालिनी तलवार ने 'द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट' के तहत तीज हजारी कोर्ट याचिका दायर की थी। तीज हजारी कोर्ट की मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने हनी सिंह के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है। जिसमे उन्हें 28 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने के आदेश दिए गए हैं।
Recommended Video

शालिनी तलवार की ओर से याचिका वकील संदीप कपूर, अपूर्वा पांडे और जीजी कश्यप ने फाइल की है। कोर्ट ने दोनों की ज्वॉइंट प्रॉपर्टी को न बेचने पर भी हनी सिंह पर रोक लगाई गई है। पत्नी द्वारा दर्ज कराए मामले में कहा गया है कि उन्हें मारा-पीटा जा रहा है साथ ही उन्हें मानसिक तौर पर भी शोषित किया गया है।उन्होंने अपने पति के अलावा उनके माता-पिता और बहन पर भी आरोप लगाया है।
पत्नी ने अपनी शिकायत की है कि शादी के बाद उनका करियर बूम किया। वे गाने बनाने लगे और फिर उन्हें शोज मिलने लगे। जैसे-जैसे उसका नाम होता गया, उन्होंने मेंटली और फीजिकली टॉर्चर करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें मारा पीटा जाता रहा, उनके बाल खींचे गए, दीवार में सिर मारा गया। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें हनी सिंह से शादी के बाद कभी घर में आने वाला कोई पैसा नहीं मिला। सब कुछ सिंगर के माता पिता पर जाता था।
हनी सिंह और शालिनी 2011 में दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी के बंधन में बंधे थे। 1983 में हनी सिंह का जन्म पंजाब के होशियारपुर के सिख परिवार में हुआ। उनका वास्तविक नाम हृदेश सिंह है। हनी सिंह इंग्लैंड के ट्रिनिटी स्कूल से संगीत की शिक्षा ले चुके हैं। करियर के शुरुआती दिनों में वो पंजाबी फिल्मों के लिए ही गाते और संगीत देते थे। बाद में उन्होंने बॉलीवुड में गाना शुरू किया।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हनी सिंह और शालिनी तलवार स्कूल के दिनों के दोस्त थे। 20 साल तक डेटिंग के बाद दोनों ने शादी की थी। हनी सिंह अपनी शादी को लेकर इसलिए चर्चा में रहे क्योंकि उन्होंने काफी टाइम तक शादी की बात छुपा कर रखी थी। जब हनी सिंह अपने कैरियर के शिखर पर थे तब से अचनाक 2014 में गायब हो गए थे। पहली मीडिया में कहा गया कि ड्रग्स की लत के चलते वे रिहैब सेंटर में थे, लेकिन हनी सिंह ने इसका खंडन किया था।
हनी सिंह ने बताया था कि, मैं बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहा था। यह सब 18 महीने चला, इस दौरान मैंने चार डॉक्टर्स बदले। दवाइयां मुझ पर काम नहीं कर रही थीं। मेरे साथ अजीब चीजें हो रही थीं। इस दौरान हनी सिंह को शराब की भी लत लग गई थी। उन्हें इसका भी इलाज कराना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications