राष्ट्रीय क्रेच योजना में वित्तीय अनियमितता को लेकर ICCW के अधिकारियों पर मामला दर्ज, CBI ने संभाली कमान
इस मामले में पहले दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। वहीं अब सीबीआई ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है।

Rajiv Gandhi National Creche Scheme: सीबीआई ने भारत बाल कल्याण परिषद (आईसीसीडब्ल्यू) के अधिकारियों के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज किया है। भारत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा राजीव गांधी राष्ट्रीय क्रेच योजना के तहत जारी की गई धनराशि के कथित अनियमितताओं और गबन के लिए मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने राष्ट्रीय क्रेच योजना में वित्तीय अनियमितताओं की जांच शुरू की है। इसके तहत भारत बाल कल्याण परिषद अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इसकी जांच सीबीआई के हाथों में आने से पहले दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने योजना में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए मंत्रालय के संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की थी।
Recommended Video
राजीव गांधी राष्ट्रीय क्रेच योजना के तहत धन के गबन के लिए भारतीय बाल कल्याण परिषद (आईसीसीडब्ल्यू) के खिलाफ एक अवर सचिव रैंक के अधिकारी द्वारा शिकायत दर्ज की गई है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की यह योजना 2016 तक लागू थी। भारतीय बाल कल्याण परिषद के अनुसार 2015-16 में देश भर में 5029 शिशु सदन काम कर रहे थे। एक रिट याचिका दायर की गई थी, जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि ICCW जारी किए गए धन का उपयोग करते हुए भारत सरकार के वित्तीय नियमों का उल्लंघन कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली हाईकोर्ट ने योजना में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए मंत्रालय के संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की थी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर हाई कोर्ट ने केंद्र को यह देखने का निर्देश दिया था कि इस मामले की जांच सीबीआई जैसी एजेंसी से कराने की आवश्यकता है या नहीं।
योजना की जांच के दौरान पता चला था कि आईसीसीडब्ल्यू को मिले धन को राज्य परिषदों को वितरित करने के तरीके में कई अनियमितताएं हुईं। आरोप है कि शिशु सदनों की संख्या और उनमें नामांकित बच्चों की संख्या के बारे में जमीनी स्थिति जाने बिना धन वितरित किया गया था और अतिरिक्त धन की मांग की गई थी।
यह भी पढ़ें- थोड़ी देर में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई, बोले- सीबीआई जब भी बुलाएगी तब पेश हो जाऊंगा












Click it and Unblock the Notifications