तेलंगाना: तालाब में गिरी ​कार, बाप-बेटा सहित तीन लोगों की डूबकर मौत

तेलंगाना। तेलंगाना के यदाद्री भुवनगिरि में यल्लंकी तालाब में शुक्रवार की शाम में कार अनिंयत्रित होकर तलाब में गिर गई थी। शनिवार शाम कार को तालाब से बाहर निकाला गया, जिसमें से तीन लोगों की लाश बरामद हुई हैं। बताया जा रहा है कि इनमें बाप-बेटा भी शमिल थे।

car plunges into canal three people died in telangana

शिवरात्रि पर स्नान करने गए थे बाप-बेटे

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की देर शाम एक परिवार के तीन सदस्य लापता होने का मामला दर्ज कराया गया था। गांव सर्नेनीगुडेम के सरपंच रानी के पति मधु और उनका बेटा मत्सया गिरी शुक्रवार को शिवरात्रि के अवसर पर तालाब स्नान करने गए थे। साथ में कार चालक श्रीधर रेड्डी भी था। पुलिस ने तालाब के पास के लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो तालाब के पास से उनकी कार गुजरती हुई दिखी। पुलिस ने कार के तालाब में गिरने की आशंका के चलते स्थानीय मछ़ुवारों की मदद से तालाब में तलाशी अभियान चलाया तो वहां कार मिल गई।

बाप-बेटे सहित तीन की मौत

पुलिस ने शनिवार शाम कार को तालाब से बाहर निकलवाया। कार में मधु, मत्सया गिरी और ड्राइवर श्रीधर रेड्डी के शव मिले। मृतक मधु पास के गांव सर्नेनीगुडेम के सरपंच रानी के पति है। पुलिस को आशंका है कि कार बेकाबू होकर तालाब में गिर पड़ी होगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+