हादसे की शिकार हुई RSS प्रमुख मोहन भागवत के काफिले की कार, बाल-बाल बचे, सुरक्षाकर्मी घायल

हादसे की शिकार हुई मोहन भागवत के काफिले की कार, बाल-बाल बचे, सुरक्षाकर्मी घायल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में मोहन भागवत बाल बाल बच गए हैं। महाराष्ट्र के चंदरपुर में वरोरा-भद्रावती रोड पर गाय को बचाने के चक्कर में उनके काफिले की कार हादसे की शिकार हो गई। कार का टायर फट गया जिससे वो नियंत्रण के बाहर हो गई।

Car in RSS chief Mohan Bhagwats convoy meets with an accident to save Cow, CISF jawan injured

संघ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक हादसे में मोहन भागवत बिल्कुल सुरक्षित बत गए, लेकिन चार सुरक्षा गार्ड घायल हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मोहन भागवत निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर चंद्रपुर से नागपुर लौट रहे थे। इसी दौरान काफिले में शामिल पुलिस जीप गाय को बचाने के दौरान नियंत्रण से बाहर हो गए। गाड़ी का टायर फट गया और वो दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क के किनारे जा गिरी। हादसे में घायल सभी सुरक्षाकर्मियों को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

इससे पहले 06 अक्टूबर 2017 को मोहन भागवत के काफिले की कार हादसे की शिकार हो गई थी। इसी तरह के हादसे में बाल-बाल बचे । मथुरा में यमुना एक्सप्रेस से गुजरने के दौरान उनकी कार दूसरी कार से टकरा गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+