Odisha Train Accident: कई ट्रेनें कैंसिल, कई के बदले गए रूट, देखें पूरी लिस्ट यहां
Coromandel Express Accident: ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों की भीषण टक्कर के बाद 238 लोगों की मौत हो गई और 900 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे के कारण अन्य ट्रेन के रूट डायवर्ट और कई ट्रेन रद्द कर दी गई हैं।

ओडिशा के बालासोर स्थित बहवनागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को तीन ट्रेनों की भारी टक्कर में 238 लोगों की मौत हो गई और 900 से अधिक लोग घायल हो गए। इस भीषण दुर्घटना के बाद कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कइयों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। आइए देखते हैं कैंसिल ट्रेन और डायवर्टेड ट्रेनों की सूची
रद्द की गई ट्रेनों की सूची इस प्रकार है (Cancelled Train List)
18044 भद्रक-हावड़ा एक्सप्रेस भद्रक से चलने वाली, 20890 तिरुपति-हावड़ा एक्सप्रेस तिरुपति से चलने वाली, 12551 बैंगलोर-कामाख्या एसी एसएफ एक्सप्रेस बैंगलोर से चलने वाली, 12864 बैंगलोर-हावड़ा एक्सप्रेस बैंगलोर से चलने वाली, 12253 बैंगलोर-भागलपुर अंगा एक्सप्रेस, 08411 बालासोर-भुवनेश्वर स्पेशल बालासोर से चलने वाली, 08415 / 08416 जेनापुर-पुरी-जेनापुर दोनों दिशा से और 08439 (पुरी-पटना स्पेशल)
डायवर्ट की गई ट्रेनों की सूची
12246 बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस दिनांक 02.06.2023 को बैंगलोर से वाया नराज-अंगुल-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा होकर चलेगी.
12503 बैंगलोर-अगरतला एक्सप्रेस 02.06.2023 को बैंगलोर से विजयनगरम-टिटिलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
12864 बैंगलोर-हावड़ा एक्सप्रेस दिनांक 02.06.2023 को बैंगलोर से नारज-अंगुल-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
18048 वास्कोडा-गामा-शालीमार वास्कोडा गामा से दिनांक 02.06.2023 को कटक-अंगुल-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
15630 सिलघाट टाउन-तांबरम नागांव एक्सप्रेस सिलघाट टाउन से दिनांक 02.06.2023 को झारसुगुडा-संबलपुर सिटी-अंगुल-कटक होकर चलेगी।
07029 अगरतला-सिकंदराबाद स्पेशल अगरतला से 02.06.2023 को झारसुगुड़ा-संबलपुर सिटी-अंगुल-कटक होकर चलेगी।
12664 तिरुचिरापल्ली-हावड़ा हावड़ा एक्सप्रेस 02.06.2023 को तिरुच्चिरापल्ली से विजयनगरम-टिटिलागढ़-झारसुगुड़ा के रास्ते चलेगी।
हेल्पलाइन नंबर
जांच कमेटी का हुआ गठन
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये बहुत बड़ी दुर्घटना है। सभी दिवंगत आत्माओं के लिए हम प्रार्थना करते हैं। कल रात से रेलवे की टीम, NDRF, SDRF बचाव कार्य में जुटी है। जिनके परिवार के सदस्यों की इस हादसे में मृत्यु हो गई, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। सरकार उन्हें हर संभव मदद करेगी। रेलवे ने कल ही मुआवजे का ऐलान कर दिया था, जांच कमेटी का भी गठन किया गया है।
रेल मंत्री ने कही ये बात
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे, NDRF, SDRF की टीम बचाव कार्य में जुटी है। फिलहाल हमारा ध्यान बचाव कार्य पर है। राहत और बचाव कार्य खत्म होने के बाद ही बहाली का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पहले से ही बहाली के लिए मशीने तैनात हैं।












Click it and Unblock the Notifications