क्या बारिश में AC चलाना है सही, मानसून के लिए कौन सा मोड रहता है बेहतर?
मानसून की वजह से पूरे देश में मौसम बदल रहा। कभी अचानक से तेज गर्मी पड़ने लगती है, तो कभी बारिश की वजह से मौसम ठंडा हो जाता है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि बारिश के दौरान AC चलाना सही है या नहीं। अगर चलाना सही है, तो उसके लिए कौन सा मोड सही रहेगा?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक ज्यादातर घरों में स्प्लिट एसी का आउटर यूनिट खुले में रहता है। अगर बारिश धीमी हो रही, तो एससी चलाना सुरक्षित है, लेकिन अगर तेज बारिश या तूफान का मौसम है, तो एसी को बंद कर दें। उससे आउटर यूनिट को नुकसान पहुंच सकता है।

एक्सपर्ट्स ने ये भी बताया कि बारिश में एयर कंडीशनर के कॉइल गीले हो सकते हैं और ओवरहीट होने की वजह से वह ब्रेकडाउन हो सकता है। हां अगर आउटर यूनिट किसी कवर जगह पर है, तो आप उसे चला सकते हैं।
यही कंडीशन विंडो एसी में भी लागू होती है। अगर उसका पिछला हिस्सा खुले में है, तो तूफान और तेज बारिश के वक्त उसे बंद रखना चाहिए। अगर वो कवर जगह पर लगा है, जहां पर बारिश का पानी ना पहुंचे, तो उसे आप चला सकते हैं।
स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा?
डॉक्टरों के मुताबिक बारिश के मौसम में कई तरह के बैक्टीरिया पनपते हैं। जब ज्यादा ठंडी जगह उनको मिल जाती है, तो वो उसमें तेजी से ग्रोथ करते हैं। ऐसे में जब ज्यादा बारिश हो जाए, तो एसी चलाने से बचें। इससे जुखाम, बुखार जैसी बीमारियों का खतरा रहता है।
किस मोड में चलाएं?
अगर आप बारिश के मौसम में एसी चला रहे, तो उसे ड्राई मोड पर रखें। इस मोड से कमरे का वातावरण स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक बारिश की वजह से कमरे में उच्च आर्द्रता हो जाती है, जो स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित करती है। इस वजह से हानिकारक बैक्टीरिया भी पनपते हैं। ऐसे में ड्राई मोड पर ही एसी चलानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications