Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'क्या मैं वॉशरूम के लिए बाहर भी नहीं निकल सकता', NCP में आंतरिक दरार की अटकलों के बीच बोले अजीत पवार

अजीत पवार ने एनसीपी में आंतरिक दरार की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि मीडिया तथ्यों पर आधारित नहीं, बल्कि अफवाहों की खबर चलाई है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है।

नई दिल्ली, 12 सिंतबर: अजीत पवार ने एनसीपी में आंतरिक दरार की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि मीडिया तथ्यों पर आधारित नहीं, बल्कि अफवाहों की खबर चलाई है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। मैं समय की कमी के चलते नहीं बोल पाया। मेरा बात करने का भी कार्यक्रम नहीं था। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि मैं असंतुष्ट हूं। क्या मैं वॉशरूम जाने के लिए बाहर भी नहीं निकल सकता?

मीडिया अफवाह फैलाती है

मीडिया अफवाह फैलाती है

अजीत पवार ने कहा कि मेरी तरह अन्य नेताओं ने भी समय की कमी के चलते बोल नहीं पाए। क्या इसका मतलब यह है कि हर कोई असंतुष्ट और गुस्से में है? मैं मीडिया से अपील करता हूं कि अफवाहों पर नहीं बल्कि तथ्यों के आधार पर खबरें चलाएं।

अजीत पवार ने किया स्पष्ट

अजीत पवार ने किया स्पष्ट

बता दें कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से शरद पवार बाहर हो गए थे। जिससे कयास लगाने लग गए कि एनसीपी में आंतरिक दरार आ गई है। इसके बाद अजीत पवार ने स्पष्ट करते हुए कि ऐसा कुछ भी नहीं है, मैं वॉशरूम के लिए बाहर गया था।

मंच से चुपचाप देखते रहे शरद पवार

मंच से चुपचाप देखते रहे शरद पवार

वहीं, वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने दावा किया कि अजीत पवार वॉशरूम जाने के लिए चले गए हैं और जल्द ही लौट आएंगे। उनके जाते ही पार्टी कार्यकर्ता महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। इस बीच शरद पवार मंच से चुपचाप देखते रहे।

2019 में हो गया था पार्टी से बाहर

2019 में हो गया था पार्टी से बाहर

इससे पहले 2019 में अजीत पवार देवेंद्र फडणवीस के डिप्टी के रूप में शपथ लेने के लिए पार्टी से बाहर हो गए थे। हालांकि वह गठबंधन टूट गया और अजीत पवार वापस एनसीपी में लौट आए।

पीएम उम्मीदवार को लोकर क्या बोले

पीएम उम्मीदवार को लोकर क्या बोले

वहीं, एनसीपी नेता प्रफुल पटेल ने स्पष्ट करते हुए कहा कि विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की रेस में शरद पवार नहीं हैं। वे न तो कभी थे और न हैं। 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री पद के लिए पार्टियों में विपक्षी नेताओं के अटकलों के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद प्रफुल्ल पटेल ने रविवार को कहा कि पार्टी प्रमुख शरद पवार न तो पीएम उम्मीदवार थे और न हैं।

यह भी पढ़ें- विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की रेस में शामिल हैं शरद पवार? जानें NCP नेता प्रफुल पटेल ने क्या कहा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+