क्या राज कुंद्रा के बाद एकता कपूर की बारी, KRK ने शेयर किया VIDEO

मुंबई। Raj Kundra Controversy. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (shilpa shetty) के पति राज कुंद्रा (raj kundra) की गिरफ्तारी से बॉलीवुड सकते में है। राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्में बनाने और उसे प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड जगत सकते में है। पत्नी शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया और शूटिंग से अलग हो गई है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अब बॉलीवुड में एक नई बहस शुरू हो गई है। ऐसे में हमेशा अपने बयानों की वजह से सूर्खियों में रहने वाले कमाल आर खान कहां पीछे रहने वाले थे।

राज कुंद्रा गिरफ्तार

राज कुंद्रा गिरफ्तार

कमाल आर खान( KRK) ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद नई बहस शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले केआरके ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद एक ट्विट किया। अपने ट्विट में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एकता कपूर को लेकर बात की जा रही है। वीडियो शेयर के साथ ही केआरके ने लिखा है कि राज कुंद्रा के बाद एकता कपूर( Ekta Kapoor) को गिरफ्तार किया जा सकता है।

KRK ने शेयर किया वीडियो

KRK ने शेयर किया वीडियो

केआरके ने एक यूट्यूब वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि एकता कपूर को गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने आगे लिखा है कि कुछ सालों पहले राज कुंद्रा ने कहा था,मेरे बाद इसका नंबर लगेगा। गिरफ्तारी होगी। वहीं जो वीडियो राज कुंद्रा ने साझा किया है उसमें राज कुंद्रा और एक और शख्स के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अश्लील कंटेंट की बात हो रही है।

एकता कपूर को लेकर हुई बात

एकता कपूर को लेकर हुई बात

वीडियो में 10 नवंबर 2020 के चैट को दिखाया गया है, जिसमें राज कुंद्रा और उमेश नाम के शख्स के बीच चैटिंग हो रही है। इसमें राज कुंद्रा चैटिंग पर अश्लील कंटेंट को लेकर बात करते हैं और कहते हैं कि अश्लील कंटेंट मामले में मुंबई पुलिस द्वारा 7 ऐप को समन भेजा गया, जिसमें एकता कपूर का एल्ट बालाजी एप का भी है। वहीं वो किसी बी प्लान की बात करते हैं और कहते हैं कि अच्छा है हमने प्लान बी पहले ही तैयार कर लिया था। वीडियो में राज पुराने वीडियो को बेचने की बात भी करते हैं। इस वीडियो को लेकर वनइंडिया किसी भी तरह की कोई टिप्पणी या दावा नहीं करता है। इस खबर को सिर्फ कमाल आर खान के द्वारा किए गए ट्विट के आधार पर लिखा गया है। केआरके द्वारा साझा कि गए वीडियो के कंटेंट से वनइंडिया को कोई सरोकार नहीं है।

 Can Ekta Kapoor be detain after Raj Kundra, Kamal R Khan give Hints and share tweet with Video Link

Raj Kundra: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अरेस्ट,दोषी हुए तो जाने कितने साल के लिए जाएंगे जेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+