Raj Kundra: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अरेस्ट,दोषी हुए तो जाने कितने साल के लिए जाएंगे जेल
मुंबई। Raj Kundra arreste. बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे का काला सच एक बार फिर से सामने आया है। शिल्पा शेट्टी( Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा ( Raj Kundra) को पोनोग्राफी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस का दावा है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को राज को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 23 जुलाई तक के रिमांड पर भेज दिया गया है। जिस तरह से मुंबई पुलिस दावे कर रही है, अगर वो सच साबित हुआ और अश्लील फिल्म बनाने के मामले में राज कुंद्रा दोषी पाए गए तो फिर उनकी मुश्किलें काफी बढ़ सकती है।

दोषी पाए जाने पर राज कुंद्रा को हो सकती है जेल
भारत में पोर्नोग्राफी को लेकर बेहद सख्त कानून है। आईटी एक्ट में संशोधन किए जाने के बाद से पोनोग्राफी में लिप्ट लोगों के खिलाफ सजा और सख्त हो गई है। भारत में अश्लील कंटेंट बनाने और उन्हें प्रसारित करना अवैध है। देश में एंटी पोर्नोग्राफी कानून को बेहद सख्त रखा गया है। इसके तहत अश्लील वीडियो बनाना, न्यूड तस्वीरें, ऑडियो जैसे मैटेरियल को बनाना और उसे प्रसारित करना गैरकानूनी है। इतना ही नहीं किसी की मर्जी के बिना उसे अश्लील मैसेज, वीडियो, फोटो भेजना भी गैरकानूनी है। वहीं चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखना भी अवैध और कानून के खिलाफ है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानून में सख्त सजा का प्रावधान है।
Recommended Video

कितने सालों की जेल
अगर राज कुंद्रा अश्लील कंटेंट बनाने और उसे प्रसारित करने के मामले में दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें सख्त सजा हो सकती है। उनपर आईटी एक्ट 2008 के सेक्शन 67 (ए) और IPC के सेक्शन 292, 293, 294, 500, 506 के अलावा सेक्शन 509 के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है और उन्हें सजा हो सकती है। इस धाराओं के तहत दोषी पाए जाने पर उन्हें 5 साल तक की जेल और 10 लाख रुपए तक का जुर्माने की सजा मिल सकती है।

क्या है मामला
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस का आरोप है कि राज कुंद्रा ने पोर्न इंडस्ट्री में 8 से 10 करोड़ रुपए लगाए। उन्होंने भारतीय कानून से बचने के लिए ब्रिटेन में कंपनी बनाई। राज ने अपने भाई के साथ मिलकर केनरिन नाम की कंपनी बनाई, जिसके जरिए अश्लील कंटेंट बनाने और उन्हें प्रसारित करने का काम किया जा रहा था। अलग-अलग व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए से काम हो रहा था। पुलिस का दावा है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत है। अगर पुलिस राज के खिलाफ आरोप साबित करने में कामियाब हो जाती है तो उनकी मुश्किल बढ़नी तय है।












Click it and Unblock the Notifications