पांचवे चरण के लिए पीएम मोदी और सीएम नीतीश की ताबड़तोड़ रैलियां
पटना (मुकुन्द सिंह)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। उनकी रैलियां पूर्णिया,11.30 बजे फारबिसगंज और 1.00 बजे दरभंगा में होंगी।वही कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज पूर्णिया में 11:30 बजे, अररिया में 12 बजे और कटिहार में 2 बजे जनसभाओं को संबोधित करायेंगे।
तो नीतीश कुमार भी आज आठ सभा 10 बजे कसबा, 11 बजे कटिहार, 12.20 बजे सुपौल, 1.20 बजे फुलपरास, 2.20 बजे झंझारपुर, 3.20 बजे अलीनगर, 4.20 बजे बेनीपुर तथा 6 बजे बहादुरपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद भी आठ जगह जनसभाएं करने वाले हैं। तो आज केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और रामकृपाल यादव बरारी, कोढ़ा, सिंहेश्वर और मधेपुरा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी कोढ़ा, बरारी, प्राणपुर, कदवा, बिहारीगंज, छातापुर एवं पिपरा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। सुपौल और सहरसा में रोड शो करेंगे।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कटिहार, सुपौल और खजौली में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी।केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, वरिष्ठ भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन और मुकेश सहनी मनिहारी, अररिया, ठाकुरगंज, राजनगर एवं बेनीपट्टी में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications