मुंबई: 96 परिवारों के घरों पर चला बीएमएसी का बुलडोजर, लोग दे रहे हैं बददुआ

मुंबई। कोर्ट के आदेश के बाद शहर के वर्ली के कैंपा कोला कंपाउंड में अवैध फ्लैट तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है, टीवी चैनलों पर प्रसारित हो रही न्यूज के मुताबिक बिल्डिंग तोड़ने के लिए बीएमसी की टीम बुलडोजर के साथ गेट तोड़कर अंदर पहुंच गई है। लेकिन बीमसी की टीम का पूरजोर विरोध सोसायटी में बनें प्लैटों के लोग बुरी तरह से कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि किसी बिल्डर की गलती की सजा उन जैसे मासूम लोगों को दी जा रही है जो कि बेहद गलत है। सरकार बुरी तरह से असंवेदनशील हो गयी है, क्या उसकी जिम्मेदारी नहीं है कि वह हमारे लिए कुछ करे।

मालूम हो कि बीमएसी की पूरी टीम कैंपा कोला कंपाउंड में अवैध फ्लैट्स को तोड़ने के लिेए सुप्रीम कोर्ट के कड़े आदेश के बाद पहुंची है। मंगलवार को भी टीम अवैध फ्लैट्स को तोड़ने के लिए आयी थी लेकिन लोगों ने उसे कोला कंपाउंड में घुसने नहीं दिया। उसने लोगों को समय दिया था कि वह घर खाली करे लेकिन लोगो ने आज भी घर खाली नहीं किया है जिसकी वजह से बीमएसी की पूरी टीम को कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

BMC

समाचार चैनलों पर प्रसारित खबरों के मुताबिक बीमएसी आज पूरी तरह से मकानों को तोड़कर दम लेगी। अवैध फ्लैट्स की संख्या बहुत ज्यादा है। जिसके लिए बीएमसी की कुल 9 टीमें यहां पहुंची हैं। हर टीम में 10 से 15 लोग हैं।सुरक्षा के लिए पुलिस के 200 जवान और आरएएफ की एक टीम भी मौजूद है। आज 96 परिवारो के घरों पर बुलडोजर चलने के बाद बेघर हो जायेंगे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+