हिटलर के पास प्रोपेगेंडा के लिए गोबेल्स था, मोदी के पास रविशंकर हैं: सुरजेवाला

नई दिल्ली। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की तुलना एडोल्फ हिटलर के करीबी और उसके लिए प्रोपेगेंडा करने वाले पॉल जोसेफ गोबेल्स से की है। गोबेल्स को हिटलर के पक्ष में प्रोपेगेंडा करने और विरोधियों के खिलाफ दुष्प्रचार करने के लिए जाना जाता है। सुरजेवाला ने गुरुवार को कहा कि रविशंकर प्रसाद जिस तरह से फेसबुक डाटा लीक मामले में कांग्रेस का नाम उछाल रहे हैं, उसमें कोई सच नहीं है। सुरजेवाला ने कहा कि हिटलर के पास गोएबल्स नाम का सहयोगी था, मोदी जी के पास रविशंकर प्रसाद हैं। बीजेपी सरकार फेक न्यूज की निर्माता बन गई है। जो सबसे बड़े डेटा चोर हैं वही सबसे ज्यादा शोर मचा रहे हैं।

लीक के बारे में सबसे ज्यादा जानते हैं रविशंकर प्रसाद: कांग्रेस

लीक के बारे में सबसे ज्यादा जानते हैं रविशंकर प्रसाद: कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि लीक्स के बारे में तो रविशंकर प्रसाद से ज्यादा कौन जान सकता है? जबसे वो आए हैं लीक्स ही लीक्स है चारों तरफ। आधार का डेटा लीक, कॉल्स का डेटा लीक, सब जगह लीक्स। सुरजेवाला ने सवाल किया कि 2014 के लोकसभा चुनाव में मिशन 272 में कैंब्रिज ऐनालिटिक का सहयोग भारतीय जनता पार्टी ने नहीं लिया, जैसा कि कंपनी दावा कर रही है क्या 2010के बिहार चुनावों में बीजेपी ने कैंब्रिज ऐनालेटिका कम्पनी की मदद नहीं ली, जैसा कंपनी दावा कर रही है?

रविशंकर प्रसाद कह रहे हैं कांग्रेस के कैंब्रिज ऐनालेटिका से सेवा लेने की बात

रविशंकर प्रसाद कह रहे हैं कांग्रेस के कैंब्रिज ऐनालेटिका से सेवा लेने की बात

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद लगातार कह रहे हैं कि फेसबुक से यूजर्स का डाटा चुराकर उसका इस्तेमाल चुनाव अभियानों में करने की आरोपी कंपनी कैंब्रिज ऐनालिटिका की कांग्रेस और उसके कई नेताओं ने सेवाएं ली हैं। प्रसाद ने इसको लेकर बुधवार को भी राहुल गांधी पर आरोप लगाए थे और गुरुवार को भी दोहराया है कि फेसबुक डेटा चोरी में शामिल कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका से कांग्रेस ने सेवाएं ली हैं। प्रसाद ने कहा कि अगर कैंब्रिज एनालिटिका के साथ कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के संबंध नहीं है तो फिर वह पांच महीने तक चुप क्यों रहे? वहीं कांग्रेस इसे लगातार नकार रही है और इसे भाजपा का सफेद झूठ कह रही है।

भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

फेसबुक डाटा लीक के इस मामले के सामने आने के बादकांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। भाजपा ने कांग्रेस पर इस कंपनी से सेवाएं लेने की बात कही है को कांग्रेस ने पलटवार करते हुए जदयू नेता केसी त्यागी का बेटा के इसका भारत में हेड होने की बात कहते हुए राजनाथ सिंह और भाजपा के इसकी सेवाएं लेने का दावा किया है। वहीं राहुल गांधी ने इराक में भारतीयों की मौत से ध्यान हटाने के लिए इस मुद्दे को सामने लाने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+