शौचालय को 'इज्जत घर' बनाने की तैयारी, केंद्र ने लिखा राज्यों को पत्र

केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान के तहत बने शौचालयों का नाम बदलकर इज्जत घर रखे जाने की तैयारी है

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार शौचालयों का नाम बदलकर इज्जत घर रखना चाहती है। इस बाबत केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को पत्र भी लिखा है। वहीं अन्य भाषाई विविधता वाले क्षेत्रों में इसी के बराबर सम्मानित नाम रखा जा सकता है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते महीने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर नए शौचालय का नाम 'इज्जत घर' रखे जाने की काफी सराहना की थी।

शौचालय को 'इज्जत घर' बनाने की तैयारी, केंद्र ने लिखा राज्यों को पत्र

केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान के तहत बने शौचालयों का नाम बदलकर इज्जत घर रखे जाने की तैयारी है।16 अक्टूबर को केंद्र ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर सुझाव दिया कि शौचालयों को इज्जत घर कहा जाए। पत्र में भाषाई विविधता वाले क्षेत्रों में इसी के बराबर सम्मानित नाम रखने का सुझाव भी दिया गया है।

आपको बता दें कि पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान चलाने ने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शौचालय की जगह 'इज्जत घर' लिखा देखकर बेहद खुश हुए थे। ये वाक्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का है। बताया जाता है कि जब पीएम मोदी वाराणसी के आराजी लाइन ब्लॉक के शहंशाहपुर गांव में पहुंचे तो वहां शौचालय का नाम 'इज्जत घर लिखा देख वो बेहद खुश हुए। इस बात से खुश हो कर पीएम मोदी उत्तर प्रदेश सरकार को भी बधाई दी। यहां मोदी ने कहा कि घर में शौचालय होने से कई सारी बिमारियों से बचा जा सकता है। पीएम ने कहा कि जिन लोगों को अपनी इज्जत की चिंता होगी वो शौचालय जरूर बनाएंगे। यहां मोदी ने शौचालय निर्माण में श्रमदान भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+