करीना-सोनम और स्वरा को कठुआ केस पर बोलना पड़ा भारी, लोगों ने निकाला 'वीरे दी वेडिंग' पर गुस्सा

मुंबई। इस वक्त पूरे देश में कठुआ रेप केस को लेकर काफी हाय-तौबा मची है, हर किसी की मांग है कि आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिले। इस मसले पर आम से लेकर खास तक के सभी लोगों ने न्याय की गुहार लगाई है, तो वहीं बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर #justiceforourchild के लिए आवाज उठाई थी और इस दौरान कई फिल्मी अभिनेत्रियों ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने हाथ में एक बोर्ड पकड़ा था, जिस पर लिखा था-'मैं एक हिंदुस्तानी हूं, और मुझे शर्म आती है। #जस्टिस फॉर अवर चाइल्ड 8 साल की बच्ची। जिसका मंदिर में बलात्कार किया गया।'

सोनम-करीना-स्वरा पर भड़के यूजर्स

हालांकि ये कैंपन न्याय के लिए था लेकिन इस कैंपन ने दूसरा रूप तब धारण कर लिया जब लोगों ने सोशल मीडिया पर इस विरोध को धर्म से जोड़ दिया, जिसके बाद सोनम कपूर, करीना कपूर को ट्रोल किया गया और आरोप लगाए कि उन्होंने ऐसा सिर्फ ‘मुस्लिम' विक्टम की वजह से इसका विरोध किया है। कुछ लोगों ने तो करीना कपूर की पर्सनल लाइफ को भी इस मसले से जोड़ दिया था, जिन्हें कि स्वरा भास्कर ने जवाब दिया था।

फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का बायकॉट

लेकिन बात यहीं रूकती तो सही थी, अभिनेत्रियों के इस तरह के प्रदर्शन और विरोध से कुछ यूजर्स बुरी तरह से भड़क गए और इन सबने तो स्वरा भास्कर, करीना कपूर और सोनम कपूर की अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का बायकॉट करने की धमकी दे डाली है।

सेलेक्टिव आइटम्स को लेकर बोलना गलत बात

सेलेक्टिव आइटम्स को लेकर बोलना गलत बात

एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि क्या आपने गाजीपुर केस के बारे में एक भी शब्द कहा सोनम और स्वरा भास्कर...। क्या वह भारत की बेटी नहीं थी? चीप पीआर और सेलेक्टिव आइटम्स को लेकर बोलना गलत बात है। इसके लिए हम आपकी फिल्म का बायकॉट करते हैं।

मुझे बॉलीवुड की हस्तियों पर शर्म आती है...

कुछ लोगों ने लिखा है कि हमें अपने हिंदू होने पर गर्व है, मुझे बॉलीवुड की हस्तियों पर शर्म आती है, जो हमेशा गंदे गेम्स खेलते हैं। मैं 'वीरे दी वेडिंग' देखने नहीं जाऊंगी। पूरी तरह से बायकॉट करूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+