EXCLUSIVE: अरुण जेटली की जगह पीयूष गोयल बनेंगे वित्त मंत्री!
इस बार के कैबिनेट विस्तार में जहां अरुण जेटली से वित्त मंत्रालय लेकर पीयूष गोयल को दिए जाने की संभावना है वहीं रेल मत्री सुरेश प्रभु को भी कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।
नई दिल्ली। सितंबर के पहले हफ्ते में मोदी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। इसी बीच सबसे बड़ी खबर ये है कि अरुण जेटली की जगह पीयूष गोयल को वित्त मंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अरुण जेटली को रक्षा मंत्रालय का पूरा प्रभार दिया जा सकता है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक दो या तीन सितंबर को मोदी कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को 2019 से पहले ये अंतिम कैबिनेट विस्तार हो सकता है।

अरुण जेटली की जगह लेंगे पीयूष गोयल?
इस बार के कैबिनेट विस्तार में जहां अरुण जेटली से वित्त मंत्रालय लेकर पीयूष गोयल को दिए जाने की संभावना है वहीं रेल मत्री सुरेश प्रभु को भी कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। लिहाजा देश को नया रेल मंत्री भी मिलने वाला है। केंद्र सरकार में लगभग आधा दर्जन प्रमुख मंत्रालय के मंत्रियों के पास अतिरिक्त रूप से अ्न्य मंत्रालय भी हैं, जिनमें से एक मंत्रालय से उन्हें राहत भी मिल सकती है। जेडीयू के दो मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है, जिनमें जेडीयू के आर.पी. सिंह को कैबिनेट मंत्रालय दिया जा सकता है और संतोष कुमार को राज्यमंत्री का पद दिया जा सकता है।
Recommended Video


कई मंत्रियों की होगी छुट्टी
खबरों के मुताबिक तीन दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी चीफ अमित शाह के बीच कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुई है। जिसमें ज्यादातर मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। खबर ये भी है की कई मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी की जाएगी। हटाए जाने वाले मंत्रियों में राजीव प्रताप रूडी और उपेंद्र कुशवाहा और कलराज मिश्र का नाम शामिल हो सकता है।

नीतीश की पसंद को रेल मंत्री की जिम्मेदारी?
वहीं खबर है कि आरएसएस से एक या दो लोगों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। वहीं चर्चा इस बात को लेकर भी है कि नीतीश की पसंद आरसीपी सिंह को रेल मंत्री बनाया जा सकता है। ऐसी खबरें हैं कि नीतीश कुमार आरसीपी सिंह को रेल मंत्री इसलिए बनवाना चाहते हैं ताकि वे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री पद पर रहते हुए हुईं गड़बड़ियों का पता लगा सकें। आर सीपी सिंह उत्तर प्रदेश के आईएएस अधिकारी रह चुके हैं। वो नीतीश के रेल मंत्री और मुख्यमंत्री रहते हुए उनके साथ काम कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications