ज्यादा मंत्री नहीं मिलने से JDU नाराज, शपथ ग्रहण से ठीक पहले नीतीश कुमार ने किया ये बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में धमाकेदार जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 7 बजे अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण से ठीक पहले अब खबर आ रही है कि कैबिनेट में ज्यादा मंत्रियों को शामिल नहीं किए जाने से बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार नाराज हो गए हैं।

ज्यादा मंत्री नहीं मिलने पर क्या बोले नीतीश कुमार?

ज्यादा मंत्री नहीं मिलने पर क्या बोले नीतीश कुमार?

शपथ ग्रहण हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे मंत्रिमंडल में जेडीयू के केवल एक व्यक्ति का शामिल करना चाह रहे थे। इसलिए यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक भागीदारी थी। हमने उन्हें सूचित किया है कि यह ठीक है, हमें इसकी आवश्यकता नहीं है। यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, हम पूरी तरह से एनडीए में हैं और परेशान नहीं हैं, हम एक साथ काम कर रहे हैं, कोई भ्रम नहीं है।

जेडीयू, एनडीए का हिस्सा रहेगी लेकिन...

नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी एनडीए का हिस्सा रहेगी लेकिन सरकार में शामिल नहीं होगी। नीतीश कुमार ने कहा है कि मंत्रियों को शामिल किए जाने को लेकर बीजेपी की ओर से मिला प्रस्ताव उन्हें मंजूर नहीं था। बता दें कि राष्ट्रपति भवन में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। इस शपथ ग्रहण समारोह में देश-दुनिया के 6000 से ज्यादा मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। शाम 7 बजे प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शपथ लेंगे, जो करीब 90 मिनट चलेगा।

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में पीएम के परिवार को नहीं मिला न्योता

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में पीएम के परिवार को नहीं मिला न्योता

न्योता न मिलने पर बहन ने कही ये बात शपथ समारोह का न्योता न मिलने की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन वसंतीबेन ने दी। वसंतीबेन ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से शपथ ग्रहण समारोह में परिवार के किसी भी व्यक्ति को आमंत्रित नहीं किया गया है। हालांकि इससे पहले साल 2014 में भी पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में परिवार का कोई व्यक्ति शामिल नहीं हुआ था। न्योता नहीं मिलने पर पीएम मोदी की बहन वसंतीबेन ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से शपथ ग्रहण समारोह में परिवार के किसी भी व्यक्ति को आमंत्रित नहीं किया गया है। हालांकि इससे पहले साल 2014 में भी पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में परिवार का कोई व्यक्ति शामिल नहीं हुआ था।

यह भी पढ़ें- PM मोदी के शपथ ग्रहण 6000 लोगों को आमंत्रण, लेकिन परिवार को नहीं मिला न्योता, जानिए क्या बोली पीएम की बहन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+