PM मोदी के शपथ ग्रहण 6000 लोगों को आमंत्रण, लेकिन परिवार को नहीं मिला न्योता, जानिए क्या बोली पीएम की बहन

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद आज शाम 7 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ देंगे। राष्ट्रपति में भव्य समारोह में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया है। इस शपथ ग्रहण समारोह में देस-दुनिया के 6000 से ज्यादा मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। नरेन्द्र मोदी दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, लेकिन इस शपथ ग्रहण समारोह में उनके परिवार से कोई भी सदस्य हिस्सा नहीं लेगा।

 परिवार को नहीं मिला न्योता

परिवार को नहीं मिला न्योता

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में देश-दुनिया से हजारों मेहमान शामिल हो रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने विरोधियों को भी न्योता दिया है, लेकिन इस शपथ समारोह में पीएम मोदी के परिवार से कोई शामिल नहीं होगा। दरअसल पीएम के परिवार को शपथ समारोह के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। न्योता नहीं मिलने के कारण उनके परिवार का कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं होगा।

 न्योता न मिलने पर बहन ने कही ये बात

न्योता न मिलने पर बहन ने कही ये बात

शपथ समारोह का न्योता न मिलने की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन वसंतीबेन ने दी। वसंतीबेन ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से शपथ ग्रहण समारोह में परिवार के किसी भी व्यक्ति को आमंत्रित नहीं किया गया है। हालांकि इससे पहले साल 2014 में भी पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में परिवार का कोई व्यक्ति शामिल नहीं हुआ था।

 देश को समर्पित किया जीवन

देश को समर्पित किया जीवन

न्योता न मिलने पर पीएम मोदी की बहन वसंतीबेन ने कहा कि उनके भाई का जीवन देश को समर्पित है। उन्होंने कहा कि भाई-बहन की भावनाएं होती हैं। वो उन्हें हर साल राखी भी भेजती है। उनकी यहीं कामने है कि उनका भाई आगे बढ़े। एक गरीब का बेटा आगे बढ़ा है और देश की जनता ने उसका साथ दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी का यह जीवन देश के लिए समर्पित है।

 किनको मिला न्योता

किनको मिला न्योता

मोदी की प्रचंड जीत के बाद इस शपथ ग्रहण समारोह में 6000 के करीब मेहमान शामिल होंगे। शाम 7 बजे प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शपथ लेंगे, जो करीब 90 मिनट चलेगा। इस शफथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक सदस्य देशों के नेताओं को खास तौर पर न्योता दिया गया है। वहीं फिल्म, खेल और बिजनेस जगत की नामी हस्तियों हिस्सा लेंगी। सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष को न्योता भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+