थरूर के बिच्छू वाले बयान पर भड़के गिरिराज सिंह,कहा-हिन्दुस्तान और भगवान शिव का अपमान

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना बिच्छू से कर दी। थरूर के इस बयान के बाद भाजपा नेताओं की ओर से हमले जारी है। शशि थरूर के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया है।

 Cabinet Minister Giriraj Singh React On Shashi Tharoors Statement on PM Modi with Scorpion.

गिरिराज सिंह ने कहा कि ये हिंदुस्तान है, अगर पाकिस्तान होता तो शशि थरूर की जुबान को चुप कर दिया होता।गिरिराज सिंह ने कहा कि शशि थरूर ने सिर्फ पीएम का अपमान नहीं किया,बल्कि करोड़ों हिंदुस्तानियों और भगवान शिव को अपमानित किया है।

उन्होंने कांग्रेस नेता के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस अब हद की सीमा पार कर रही है। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आरएसएस कार्यकर्ता का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना शिवलिंग पर बैठे बिच्छू से की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+