रक्षामंत्री नहीं बल्कि गृहमंत्री बनेंगे मनोहर पर्रिकर, राजनाथ सिंह का होगा डिमोशन!
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार करने वाले हैं। अबतक चर्चा थी कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को रक्षामंत्री बनाया जायेगा मगर इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है कि पर्रिकर को गृहमंत्री बनाया जायेगा। आपको बता दें कि इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है। अगर ऐसा हुआ था तो ये अबतक का सबसे बड़ा फेरबदल होगा और वहीं इसे राजनाथ सिंह का डिमोशन भी कहा जा सकता है। खबर ये भी आ रही है कि राजनाथ सिंह को रक्षामंत्री बनाया जायेगा। राजनाथ सिंह के खेमे ने इस खबर का खंडन कर दिया है। वहीं पार्टी ने इस खबर को महज अफवाह ठहराया है।

जिन्हें मंत्री बनाया जा सकता है उनमें गोवा के सीएम पद से इस्तीफा दे चुके मनोहर पर्रिकर, उत्तर प्रदेश से बीजेपी का मुस्लिम चेहरा मुख्तार अब्बास नकवी, महेश शर्मा, बिहार में आरजेडी से अलग होकर बीजेपी की टिकट पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती को मात देने वाले रामकृपाल यादव, सारण से बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी और आरा से सांसद गिरिराज सिंह, राजस्थान से कर्नल सोनाराम, गजेंद्र सिंह शेखावत और राज्यवर्द्धन राठौर, महाराष्ट्र से हंसराज अहीर, अनिल देसाई और सुरेश प्रभु, आंध्र प्रदेश से सत्यनारायण -सुजना- चौधरी, पंजाब से विजय सांपला, पश्चिम बंगाल से बाबुल सुप्रियो, गुजरात से मोहन कुंडरिया, हरियाणा से राव वीरेंद्र सिंह, झारखंड से जयंत सिन्हा, तेलंगाना से बंडारू दत्तात्रेय, छत्तीसगढ़ से रमेश बैस और उत्तराखंड से अजय टम्टा के नाम आगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications