DA Hike News: कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले! कैबिनेट ने 2% DA बढ़ाया, खाते में आएगा एरियर का बोनस
DA Hike News: देश के लगभग 1.19 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए शनिवार 18 अप्रैल खुशियों की सौगात लेकर आया है। लंबे इंतजार के बाद, PM मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को हरी झंडी दे दी गई है।
कैबिनेट के इस फैसले के बाद DA 58% से बढ़कर 60% हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी, जिससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को तीन महीने का एरियर भी मिलेगा।

DA में 2% का इजाफा: जनवरी से मिलेगा एरियर
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को इस बार डीए की घोषणा के लिए सामान्य से अधिक इंतजार करना पड़ा। आमतौर पर जनवरी से लागू होने वाले भत्ते की घोषणा मार्च तक हो जाती है, लेकिन इस बार देरी को लेकर कर्मचारी संगठनों (CCGEW) ने चिंता भी जताई थी।
बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। कर्मचारियों को अप्रैल महीने की सैलरी के साथ ही पिछले तीन महीनों जनवरी, फरवरी और मार्च का एरियर भी मिलेगा। यह बढ़ोतरी लेबर ब्यूरो द्वारा जारी औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर तय की गई है।
महंगाई से राहत देने के लिए बढ़ाया जाता है DA
महंगाई भत्ता कर्मचारियों की सैलरी का एक अहम हिस्सा होता है, जिसे बढ़ती महंगाई के असर को कम करने के लिए दिया जाता है। इसका निर्धारण श्रम मंत्रालय के अंतर्गत लेबर ब्यूरो द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर किया जाता है। हर महीने जारी होने वाले इस आंकड़े के आधार पर सरकार DA में बदलाव करती है।
कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, क्या होगा आगे असर?
महंगाई के दौर में 2% की यह बढ़ोतरी केंद्रीय कर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। हालांकि, कर्मचारी संघों की उम्मीद 3% से 4% की थी, लेकिन 60% के मनोवैज्ञानिक स्तर पर पहुंचने और 3 महीने के एरियर मिलने से मध्यम वर्ग के बजट को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।
DA में बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की आय में सीधा इजाफा होगा, जिससे उनकी क्रय शक्ति बढ़ेगी। साथ ही एरियर मिलने से बाजार में खर्च बढ़ने की संभावना है, जो अर्थव्यवस्था को भी गति दे सकता है। यह फैसला कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, खासकर ऐसे समय में जब महंगाई लगातार लोगों की जेब पर असर डाल रही है।














Click it and Unblock the Notifications