दिल्ली पुलिस ने 1200 लोगों को लिया हिरासत में, जंतर-मंतर छोड़ने के लिए कहा
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। गुरुवार को यूपी, बिहार, कर्नाटक समेत देश के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला। वहीं राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर में प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे हुए हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ने 1200 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस ने लोगों को जंतर-मंतर से जाने की अपील की है। वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि, हम शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

अलग-अलग गुटों में यहां पहुंचे ये छात्र बिना किसी नेतृत्व के विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे इन छात्रों को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ, जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय छात्र संघ, आईसा समेत कई छात्र संघों का समर्थन प्राप्त था। सुबह से ही जंतर-मंतर पर भारी संख्या में मौजूद छात्र शाम करीब साढ़े पांच बजे तक विरोध प्रदर्शन में जुटे रहे। छोटी-छोटी टोलियों में बटे इन छात्रों ने अपना विरोध जताने के लिए मुख्यत संगीत का सहारा लिया।
उधर दिल्ली पुलिस ने कहा कि, नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट, लाल किला और नई दिल्ली के कुछ हिस्सों में धारा -144 लागू है। ऐसी अफवाहें हैं कि यह पूरी दिल्ली में लगाया गया है, यह गलत है। शहर के कुछ ही हिस्सों में धारा 144 लागू है। दिल्ली पुलिस पीआरओ एमएस रंधावा ने कहा कि, पुलिस सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रख रही है, अगर आपके पास किसी तरह की कोई अफवाह आती है तो उसे कृपया हमारे साथ साझा करें। हम उन लोगों की पहचान कर रहे हैं जो अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।
जंतर-मंतर पर नारेबाजी के बीच प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश को मोदी और शाह से आजादी चाहिए। देश को नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी से आजादी चाहिए। इस दौरान जंतर मंतर पर लोगों का भारी हुजूम जमा हो चुका था। इस दौरान कई लोगों ने प्रदर्शनकारियों के लिए खाने और पानी की व्यवस्था की थी। इसके अलावा तमाम छात्र प्रदर्शनकारियों को पैटीज और केले बांटते भी दिखे। कई जगह कुछ छात्र नए-नए पोस्टर लिखकर लोगों को बांट रहे थे। इसी दौरान प्रदर्शन में शामिल कुछ मुस्लिमों ने प्रदर्शन स्थल पर ही नमाज भी अदा की।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications