CAA Protest: राजद ने 21 दिसंबर को बुलाया बिहार बंद, तेजस्वी बोले- ये एक्ट असंवैधानिक

पटना। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ राजद नेता तेजस्वी यादव ने 21 दिसंबर को बिहार बंद का आह्वान किया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि ये कानून असंवैधानिक है और मानवता के खिलाफ है। इसने बीजेपी की विभाजनकारी चरित्र को उजागर कर दिया है। बता दें कि गुरुवार को वामदलों ने संशोधित नागरकिता कानून और एनआरसी के खिलाफ भारत बंद बुलाया था। इस दौरान कई राज्यों में प्रदर्शन हुए।

CAA Protest: RJDs Tejashwi yadav Calls Bihar bandh on December 21 against the Citizenship Amendment Act

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ पूर्वोत्तर के अलावा देश के बाकी हिस्सों में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। चार दिनों से इस एक्ट के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन हो रहा है जबकि पश्चिम बंगाल में भी इस हिंसक प्रदर्शन हुए हैं और इस दौरान कई रेलवे स्टेशन को आग के हवाले कर दिया गया। वहीं, उत्तर प्रदेश में अलीगढ़, मऊ, संभल, मेरठ के अलावा लखनऊ में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है।

गुरुवार को संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ लखनऊ की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर तांडव किया। इस प्रदर्शन के दौरान कई बसों को आग के हवाले कर दिया गया जबकि दो पुलिस चौकियों को प्रदर्शनकारियों ने जला दिया। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के वाहनों को भी जला दिया। प्रदर्शनकारियों ने मीडिया की गाड़ियों को भी निशाना बनाया और चार ओबी वैन को जलाकर खाक दिया।

गुजरात: अहमदाबाद में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। इसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबरें हैं। हिंसक प्रदर्शन पर गुजरात गृह राज्य मंत्री ने कहा कि हिंसा में शामिल करीब 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों की पहचान करने के लिए वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+