CAA Protest: दिल्ली में आज बड़ा विरोध प्रदर्शन, जवानों की छुट्टियां रद्द, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन पूर्वोत्तर के राज्यों के बाद अब दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार पहुंच गया है। गुरुवार को संशोधित नागरिकता एक्ट और एनआरसी के खिलाफ वाम दलों ने भारत का आह्वान किया था तो वहीं, बिहार में वाम दलों के इस बंद को आरएलएसपी, वीआईपी, एचएएम और पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी का भी समर्थन मिला, आज भी दिल्ली में एक बड़ा प्रदर्शन होने वाला है।

जवानों और अफसरों की छुट्टियां रद्द
खुफिया इनपुट में आज दोपहर बाद दिल्ली में हालात बिगड़ने के संकेत दिए गए हैं इसलिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, पुलिस ने अपने तमाम जवानों और अफसरों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

दिल्ली में हाई-अलर्ट
खुफिया-तंत्रों से मिली खबर कह रही है प्रोटेस्ट के दौरान आज शरारती तत्व दिल्ली में तोड़फोड़, आगजनी और लोगों को भड़काने का काम कर सकते हैं और इसी वजह से आज दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर नजर हैं।
सिमी और मुजाहिदीन जैसे आतंकवादी गिरोह
खबर ये भी है कि आज के प्रोटेस्ट में सिमी और मुजाहिदीन जैसे आतंकवादी गिरोह के लोग भी शामिल हो सकते हैं, इसलिए दिल्ली पुलिस ने इस बारे में यूपी और हरियाणा के तमाम जिलों के कप्तान और कमिश्नर से बात कर दिल्ली में शांति बनाए रखने में मदद मांगी है।

इंटरनेट सेवा भी प्रभावित
आज दिल्ली के कई इलाकों में इंटरनेट सेवा भी प्रभावित हो सकती है, वॉट्सऐप, ट्विटर और फेसबुक पर वायरल होने वाली अफवाहों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। मालूम हो कि विरोध प्रदर्शनों के हिंसक होने की एक बड़ी वजह फेक न्यूज और भड़काऊ खबरें मानी जा रही हैं, सोशल मीडिया साइट्स पर नागरिकता कानून को लेकर गलत-गलत अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जिसकी जद में आकर लोग हिंसक प्रदर्शन पर उतर जा रहे हैं इसलिए ही संवेदनशील जगहों पर इंटरनेट बैन कर दिया जा रहा है, जिससे लोगों तक भड़काऊ सामग्री और खबरें न पहुंच सकें।












Click it and Unblock the Notifications