अदनान सामी को 'पद्मश्री अवार्ड' ,केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा- सुन रहा है शाहीन बाग

नई दिल्ली। इस साल जिन लोगों को नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है, उनमे मशहूर गायक अदनान सामी का भी नाम शामिल है, पाकिस्तान में जन्मे लेकिन अब भारतीय कहलाने वाले अदनान सामी को 'पद्म श्री' से सम्मानित करने की घोषणा की गई है, जिसके बाद मोदी सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बेहद ही दिलचस्प अंदाज में सामी को बधाई दी है।

 केंद्रीय मंत्री- सुन रहा है शाहीन बाग

केंद्रीय मंत्री- सुन रहा है शाहीन बाग

अपने ट्वीट में पुरी ने लिखा कि प्रतिभाशाली अदनान सामी को 'पद्मश्री अवार्ड' से सम्मानित होने पर बधाई, वह उन अनेकों लोगों में से एक हैं, जिन्होंने भारत के संविधान में आस्था जताई और इसलिए भारतीय नागरिकता दी भी गई, मुझे उम्मीद है कि शाहीन बाग सुन रहा है, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत नागरिकता लेने में विश्वास नहीं करता है और आज भी CAA को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है।

शाहीन बाग में हो रहा है विरोध प्रदर्शन

गौरतलब है कि शाहीन बाग में महिलाओं का धरना 15 दिसंबर से लगातार 24 घंटे तक चल रहा है, ये लोग मोदी सरकार से नागरिकता संशोधन विधेयक को वापस लेने के लिए अपील कर रहे हैं, वैसे आपको बता दें कि आज गठतंत्र दिवस के मौके पर यहां पर तिरंगा भी फहराया गया है।

राजपथ पर दिखाई दी देश की ताकत

राजपथ पर दिखाई दी देश की ताकत

तो वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में राजपथ पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया, इस सामारोह में देश की बढ़ती हुई सैन्य शक्ति, बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक प्रगति का भव्य प्रदर्शन किया गया, राजपथ पर लंबी-लंबी झाकियां, परेड और आकाश में करतब दिखाते वायुसेना के विमान लोगों को रोमांचित कर दिया, सैन्यबल की ताकत देख रहे लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+