भारत नागरिकता दे तो खाली हो जाएगा आधा बांग्लादेश: केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि अगर भारतीय नागरिकता मिले तो बांग्लादेश की आधी आबादी भारत आ जाएगी। सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को लेकर रेड्डी ने ये बात कही। उन्होंने कहा सभी को नागरिकता नहीं दी जा सकती है। संत रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए रविवार को रेड्डी ने कहा कि अगर बांग्लादेशी लोगों को भारत की नागरिकता की पेशकश की जाए, तो आधा बांग्लादेश खाली हो जाएगा।

 India offers citizenship

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को गलत बताते हुए रेड्डी ने कहा है कि वो बताएं ये कानून कैसे भारत के खिलाफ है।भारत में जो बांग्लादेश के लोग हैं, उनकी जिम्मेदारी चंद्रशेखर राव लेंगे या राहुल गांधी? वे घुसपैठियों के लिए नागरिकता चाहते हैं। आखिर राव ऐसी मांग क्यों कर रहे हैं। साफ है कि ऐसा कर राव वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं।

रेड्डी ने कहा, सीएए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में उत्पीड़न के शिकार अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता देने के लिए लाया गया है। कुछ राजनीतिक दल बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए मुस्लिमों को भी नागरिकता देने की मांग कर रहे हैं। शरणार्थियों और घुसपैठियों के साथ समान व्यवहार नहीं किया जा सकता।

रेड्डी के अनुसार, कुछ शरणार्थी 40 वर्षों से बिना किसी सुविधा और दस्तावेज, मसलन मतदाता पहचान पत्र, आधार और राशन कार्ड के भारत में रह रहे हैं। ऐसे लोगों को सम्मान दिया जाना चाहिए। रेड्डी ने ये भी कहा कि भारत सरकार सीएए की समीक्षा के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+