'राम मंदिर की तरह CAA भी BJP का संकल्प' नड्डा से मुलाकात के बाद WB पार्टी अध्यक्ष ने दिया बयान

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) भारतीय जनता पार्टी की कमिटमेंट यानी प्रतिबद्धता है। ये बात पश्चिम बंगाल में भाजपा चीफ सुकांत मजूमदार ने कही है। caa bjp commitment wb party chief sukanta majumdar

नई दिल्ली, 03 अगस्त : पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर की तरह, नागरिकता संशोधन कानून (CAA) भाजपा की प्रतिबद्धता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा सीएए को लागू करेगी और बांग्लादेशी शरणार्थियों को नागरिकता देगी। सुकांत पश्चिम बंगाल की बालूरघाट लोक सभा सीट से बीजेपी सांसद हैं। सुकांत का बयान ऐसे समय में आया है जब एक ही दिन पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने गृह मंत्री शाह से मुलाकात की थी। उन्होंने भी कहा था कि कोविड-19 के बूस्टर डोज वाली वैक्सीन लग जाने के बाद CAA लागू किया जाएगा। बता दें कि CAA के खिलाफ लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन किया गया। कोरोना महामारी के कारण प्रदर्शन अदालतों के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हुए हैं।

CAA भाजपा की प्रतिबद्धता

CAA भाजपा की प्रतिबद्धता

पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने बुधवार को कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए एक प्रमुख मुद्दा है। भाजपा CAA के लिए वैसे ही संकल्पित है जैसे अतीत में राम मंदिर के लिए थी। मजूमदार ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, सीएए हमारी प्रतिबद्धता है, हम इसे लागू करेंगे। उन्होंने कहा, हम बांग्लादेशी शरणार्थियों को नागरिकता देंगे। हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के कारण लोग आने को मजबूर हैं।

महात्मा गांधी के बयान का संदर्भ

महात्मा गांधी के बयान का संदर्भ

सुकांत मजूमदार ने कहा, CAA में कोई राजनीति नहीं है। महात्मा गांधी ने यह भी कहा कि अगर भारत के विभाजन के बाद बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार किया जाता है, तो भारत को जिम्मेदारी लेनी होगी। गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सीएए पश्चिम बंगाल में लागू किया जाएगा।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में भी सीएए के खिलाफ प्रस्ताव

पश्चिम बंगाल विधानसभा में भी सीएए के खिलाफ प्रस्ताव

मजूमदार के मुताबिक पश्चिम बंगाल में सीएए का लागू होना बहुत जरूरी है, क्योंकि बांग्लादेश में अब भी हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने कहा, अभी भी लोग बांग्लादेश से भारत की ओर पलायन कर रहे हैं। पिछले महीने भी बांग्लादेश में हिंदुओं पर बहुत अत्याचार हुए थे। उन्होंने कहा कि सीएए के कार्यान्वयन का विरोध करने वाले अन्य राजनीतिक दलों के बारे में कहा, विपक्ष ने सीएए को लेकर सरकार का लगातार विरोध किया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में भी सीएए के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया गया था।

बंगाल में CAA कितना मुश्किल ?

बंगाल में CAA कितना मुश्किल ?

यह पूछे जाने पर कि पश्चिम बंगाल में सीएए को लागू करना कितना मुश्किल होगा, सुकांत मजूमदार ने कहा, "यह आसान काम नहीं होगा और हम आसान काम करना भी नहीं चाहते। कई लोगों ने अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध किया। विरोधियों ने कहा कि 10 बार प्रधानमंत्री बनने के बावजूद नरेंद्र मोदी 370 नहीं हटा सकेंगे। बकौल मजूमदार, भाजपा ने अनुच्छेद 370 हटा दिया और दिखाया कि भाजपा आसान काम करने के लिए नहीं बनी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जैसे विपक्षी दल यहां आसान काम करने के लिए हैं। भाजपा बदलाव लाने के लिए काम करती है। हम देश का भविष्य बदलने आए हैं और बदलेंगे।

CAA पर शाह से मिले शुभेंदु

CAA पर शाह से मिले शुभेंदु

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने 2 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उन्होंने जल्द से जल्द सीएए लागू करने की मांग की। मजूमदार ने शुभेंदु और शाह की मुलाकात पर कहा, अधिकारी ने अमित शाह से भी बात की है। मैंने चर्चा की है कि बंगाल में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आने के बाद आने वाले दिनों में हम बंगाल में किन मुद्दों पर काम करेंगे।

बंगाल की सियासत और भाजपा

बंगाल की सियासत और भाजपा

जानकारी के मुताबिक अधिकारी ने सुकांत मजूमदार के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पश्चिम बंगाल एसएससी भर्ती घोटाले और भाजपा की भावी रणनीति पर बात की गई। बता दें कि भाजपा पश्चिम बंगाल के बर्खास्त मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद आक्रामक दिख रही है। वरिष्ठ नेता मिथुन चक्रवर्ती ने बयान दिया है कि पश्चिम बंगाल के 38 तृणमूल विधायकों के साथ अच्छे रिश्ते हैं। इसी बीच बुधवार को ममता बनर्जी ने कैबिनेट में फेरबदल किया। ऐसे में बंगाल के सियासी घटनाक्रम काफी दिलचस्प बने हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+