Bypolls results: अरुणाचल की दोनों सीटों पर BJP का कब्जा, सबांग 'दीदी' के कब्जे में

नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश में दो सीटों पर हुए उपचुनाव में भी जीत हासिल कर अपने विजय रथ को जारी रखा। भाजपा ने दोनों सीटों पर कब्जा कर लिया है। अरुणाचल प्रदेश की कसांग और लिकाबली सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए आज मतगणना हुई और जीत का सेहरा भाजपा के माथे पर बंधा।

Bypolls results: TMC wins Sabang constituency, BJP win Pakke-Kessang and Likabali Assembly seats

मतगणना में राज्य में दो सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत हासिल कर ली। कसांग सीट पर भाजपा प्रत्याशी बीआर व्हागे ने जीत हासिल की। उन्होंने 475 वोटों से चुनाव जीत लिया। वहीं लिकाबली सीट पर भाजपा के कार्दो निग्योर ने 319 वोटों के जीत हासिल की।

वहीं पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का कब्जा रहा। सबांग सीट पर सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की। टीएमसी उम्मीदवार गीता रानी भुंइया ने इस सीट पर चुनाव जीता। उन्हें 64,192 वोट मिले है। जबकि दूसरे नंबर पर सीपीएम रही और भाजपा के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें 37,476 वोट मिले। आपको बता दें कि इस उपचुनाव में 1,535 लोगों ने नोटा में वोट डाला। इस सीट पर 21 दिसंबर को उपचुनाव हुए थे। आपको बता दें कि उपचुनाव कांग्रेस विधायक मानस भूइयां के इस्तीफे की वजह से हुआ। कांग्रेस का दामन छोड़कर वो टीएमसी में शामिल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+