यूपी: उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस और सपा को एक-एक सीटें

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना पूरी हो चुकी है। जिन तीन सीटों पर चुनाव हुआ है उसमें मुजफ्फरनगर, देवबंद और फैजाबाद शामिल हैं। यहां पर दो सीटों को समाजवादी पार्टी ने गंवा दिया है। देवबंद की सीट जहां कांग्रेस पार्टी के खाते में गई है वहीं मुजफ्फरनगर की सीट बीजेपी ने जीत ली है। वहीं फैजाबाद के बीकापुर सीट पर सपा के उम्मीदवार को जीत मिली है।

Bypoll results 2016
मुजफ्फरनगर में बीजेपी उम्मीदवार कपिल देव अग्रवाल की जीत हुई तो देवबंद में कांग्रेस के माविया अली जीते है। वहीं फैजाबाद के बीकापुर से सपा के आनंद सेन यादव की जीत हुई है। देवबंद में कांग्रेस के माविया अली ने सपा के मीणा राणा को 3559 वोटों से हराया।

मुजफ्फरनगर में बीजेपी के कपिल देव अग्रवाल ने सपा के गौरव स्वरुप को 9 हजार से ज्यादा वोटों से हराकर जीत दर्ज की। वहीं फैजाबाद के बीकापुर में सपा के आनंद सेन यादव ने 6420 वोटों से मुन्ना सिंह चौहान को हराया। आपको बताते चलें कि अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सपा के लिए यह नतीजे अच्छे संकेत नहीं हैं। वहीं प्रदेश की बड़ी पार्टी बीएसपी को किसी भी सीट पर कोई कामयाबी नहीं मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+