उपचुनाव: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले यूपी समेत देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले उपचुनावों के लिए शंखनाद हो चुका है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इन उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया।

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले यूपी समेत देश के कई राज्यों में कुल 14 सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए शंखनाद हो चुका है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इन उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। जिन सीटों पर उपचुनाव होना है, उनमें यूपी की एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट भी शामिल है, इसलिए 2019 के लोकसभा चुनाव से कुछ महीनों पहले हो रहे इन उपचुनावों को काफी अहम माना जा रहा है।

कैराना से मृगांंका और नूरपुर से अवनी सिंह को टिकट

कैराना से मृगांंका और नूरपुर से अवनी सिंह को टिकट

भाजपा ने उपचुनाव के लिए मंगलवार को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। यूपी की कैराना लोकसभा सीट से भाजपा ने दिवंगत सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को टिकट दिया है। वहीं, बिजनौर जिले की नूरपुर विधानसभा सीट से भाजपा ने अवनी सिंह को मैदान में उतारा है। झारखंड की गोमिया विधानसभा सीट से माधव लाल सिंह, उत्तराखंड की थराली विधानसभा सीट से मुन्नी देवी और पश्चिम बंगाल की महेशतला सीट से सुजीत घोष को टिकट दिया गया है।

कुल 14 सीटों पर उपचुनाव, 28 मई को वोटिंग

कुल 14 सीटों पर उपचुनाव, 28 मई को वोटिंग

आपको बता दें कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, नागालैंड की चार लोकसभा और अलग-अलग राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। सभी सीटों के लिए 28 मई को वोट डाले जाएंगे और 31 मई को मतगणना होगी। चुनाव आयोग के अनुसार इन सभी सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख 10 मई होगी। नामांकन वापस लेने की तारीख 14 मई है।

इन सीटों पर है उपचुनाव

इन सीटों पर है उपचुनाव

जिन सीटों पर उपचुनाव होना है, उनमें उत्तर प्रदेश की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा गोंडिया और पलघर (एसटी) लोकसभा और नागालैंड की नागालैंड लोकसभा सीट शामिल है। जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा, उनमें उत्तर प्रदेश की नूरपुर विधानसभा, बिहार की जोकीहाट, झारखंड की गोमिया और सिल्ली, केरल की चेंगनूर, महाराष्ट्र की पालुस कादेगांव, मेघालय की अंपाती (एसटी), पंजाब की शाहकोट, उत्तराखंड की थराली (एससी) और पश्चिम बंगाल की महेशताला विधानसभा सीट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+